होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रो रेसलिंग लीग: दिल्ली की टीम के नाम से उठा पर्दा, जाने- कौन खिलाड़ी है शामिल

प्रो रेसलिंग लीग: दिल्ली की टीम के नाम से उठा पर्दा, जाने- कौन खिलाड़ी है शामिल

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। जाने-माने मीडिया मुगल व बिजनेस वर्ल्ड (Business World) के चेय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

जाने-माने मीडिया मुगल व बिजनेस वर्ल्ड (Business World) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के स्वामित्व में प्रो रेसलिंग लीग के दूसरे सीजन के लिए दिल्ली की नई टीम की घोषणा की गई, साथ ही टीम का नया नाम ‘दिल्ली सुल्तान्स' और उसका नया लोगो जारी किया गया।

नई दिल्ली के कनाट प्लेस स्थि‍त ‘FLYP@MTV Cafe’ में आयोजित यह कार्यक्रम प्रो रेसलिंग लीग के ऑनर कार्तिकेय शर्मा, टीम के कोच कुलदीप सिंह और टीम की कैप्टन साक्षी मलिक की मौजूदगी में हुआ। दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर शामिल रहे।

इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘मैं प्रो रेस्लिंग लीग के दूसरे सीज़न के लिए दिल्ली सुल्तान्स को शुभकामनाएं देता हूं। मैं कुश्ती का खेल बहुत पसंद करता हूं। यह देश के प्राचीनतम खेलों में से एक है और यह स्वास्थ्यवर्धक भी है। कुश्ती के खेल में लीग की शुरुआत के साथ भारत से नए उभरते हुए पहलवान विकसित करने में मदद मिलेगी, जो भविष्य में हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।’

इस अवसर पर प्रो स्पोर्टिफाई एवं प्रो रेस्लिंग लीग के प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘दिल्ली सुल्तान्स लीग की सर्वाधिक संतुलित टीम है। बेहतरीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की इस टीम के साथ हमें दूसरे सीजन में काफी आगे तक जाने में मदद मिलेगी। साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ हमें पूरी उम्मीद है कि दिल्ली सुल्तान्स की टीम को आईजीआई स्टेडियम में जबरदस्त समर्थन मिलेगा।

दिल्ली सुल्तान्स टीम के मालिक अनुराग बत्रा ने कहा, ‘नया लोगो और नाम आगामी सीजन के लिए हमारी सकारात्मक सोच प्रदर्शित करता है। नया लोगो शहर की भावना और जोशीले फैंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हमारे साथ काफी जबरदस्त टीम है, जिनमें कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। हमें अब केवल दर्शकों के सामने आकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने का इंतजार है। इस बार सभी खेल दिल्ली में हो रहे हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि घरेलू मैदान पर हमें काफी समर्थन मिलेगा, जो पहलवानों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करेगा।’

इस टीम में 2016 रियो ओलिम्पिक्स की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, 2016 कामनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पूनिया, 2016 रियो ओलिम्पिक्स में रजत पदक विजेता मारिया स्टैडनिक और 2013 बूडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता आलिना माखियना के नाम शामिल हैं।

नए सीज़न की शुरुआत के साथ दिल्ली सुल्तान्स की टीम ने साक्षी मलिक के साथ बजरंग पूनिया और मारिया स्टैडनिक आदि के रूप में जबरदस्त शक्ति का समावेश किया है। यह स्क्वैड काफी मजबूत है, जिसमें वजन की सभी श्रेणियों में युवा जोश और अनुभव का संतुलित मिश्रण है। टीम की नई पहचान शहर की असली आत्मा का संकेत है और ‘दिल्ली सुल्तान्स' देश की राजधानी का सही प्रतिनिधत्व करता है।

दिल्ली सुल्तान्स की कप्तान साक्षी मलिक ने कहा, ‘मैं इस टीम से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। हमारे पास वजन की सभी श्रेणियों में शानदार पहलवान हैं, जिन्होंने अपने करियर में भारी सफलता अर्जित की है। मैं जब भी बड़े टूर्नामेंट के प्रशिक्षण के लिए दिल्ली आई, तो इस शहर ने मुझे काफी प्यार दिया। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम प्रो रेस्लिंग लीग के दूसरे एडिशन में अच्छा प्रदर्शन करके घरेलू दर्शकों को उत्साहित कर देगी।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

17 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

18 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

19 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

3 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

18 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

2 hours ago