होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘नेटवर्क18’ ने इस जॉब पोर्टल से मिलाया हाथ
‘नेटवर्क18’ ने इस जॉब पोर्टल से मिलाया हाथ
<strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong> ‘नेटवर्क18’ (Network18) और रोजगार पोर्टल 'बाबाजॉब डॉट कॉम (Babajob.com) ने आपस में हाथ मिलाया है। नेटवर्क 18 के बहुभाषी पोर्टल (multi lingual portal) ‘PRADESH 18’ के द्वारा Babajob.com की इस पार्टनरशिप से न सिर्फ नौकरी की तलाश करने और देने वालों को मदद मिलेगी बल्कि लोगो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘नेटवर्क18’ (Network18) और रोजगार पोर्टल 'बाबाजॉब डॉट कॉम (Babajob.com) ने आपस में हाथ मिलाया है। नेटवर्क 18 के बहुभाषी पोर्टल (multi lingual portal) ‘PRADESH 18’ के द्वारा Babajob.com की इस पार्टनरशिप से न सिर्फ नौकरी की तलाश करने और देने वालों को मदद मिलेगी बल्कि लोगों को रोजाना की खबरें भी मिलती रहेंगी। फिलहाल यह वेबसाइट हिंदी, गुजराती, मराठी और उर्दू में उपलब्ध है। आने वाले महीनों में इसके अन्य प्रादेशिक भाषाओं में भी शुरू करने की योजना है। इस पार्टनरशिप के बारे में Babajob.com के सह संस्थापक और सीओओ (Co-founder & COO) वीर कश्यप का कहना है, ‘Pradesh 18 काफी अच्छा माध्यम है क्योंकि यह देश की प्रमुख भाषाओं में लोगों को समाचार उपलब्ध कराता है। इस पार्टनरशिप को लेकर हम काफी उत्साहित हैं क्योंकि इससे हमें ढेरों नए ऑडियंस मिलेंगे। इसके अलावा यदि हम अपने बारे में बात करें तो हमने ‘Interactive Voice Response system’ (IVR) शुरू किया है, जो नौकरी की तलाश करने वालों को विभिन्न प्रादेशिक भाषाओं में अपनी सर्विस दे रहा है।’ वहीं, इस पार्टनरशिप के बारे में नेटवर्क18 डिजिटल के सीईओ मनीष माहेश्वरी का कहना है, ’ Pradesh18 का मुख् लक्ष्य लोगों को उनके आसपास की खबरों से रूबरू कराना है। हम Pradesh18 के द्वारा लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोकल कंटेंट देना चाहते हैं, जिसमें न्यूज (news) के साथ ही नौकरी (jobs), वैवाहिक (matrimonial) व सामानों की खरीद-बिक्री ( buying or selling) आदि शामिल है। यह न्यूज के साथ ही पाठकों की लोकल जरूरतों को भी पूरा करेगी। Babajob के साथ की गई पार्टनरशिप इसी को ध्यान में रखकर की गई है।’ समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स