होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट हैक मामले में NDTV ने उठाया यह कदम
वरिष्ठ पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट हैक मामले में NDTV ने उठाया यह कदम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्विटर अकाउंट हैक किए जा रहे हैं। जहां इसके शिकार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व मशहूर कारोबारी विजय माल्या हो चुके हैं, वहीं इस लिस्ट में अब एनडीटीवी (ndtv) के वरिष्ठ पत्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्विटर अकाउंट हैक किए जा रहे हैं। जहां इसके शिकार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व मशहूर कारोबारी विजय माल्या हो चुके हैं, वहीं इस लिस्ट में अब एनडीटीवी (ndtv) के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार और बरखा दत्त का नाम भी शामिल हो गया है। तथाकथित Legion ग्रुप द्वारा हैक किए गए पत्रकारों के इन ई-मेल और ट्विटर अकाउंट पर तो हैकर्स ने काफी अश्लील बातें भी लिख दी।
इन सब बातों को देखते मचे हंगामे के बीच एनडीटीवी ने बयान जारी किया है। इस बारे में एनडीटीवी के ग्रुप सीईओ केवीएल नारायण राव का कहना है, ‘हमने इस मामले में साइबर पुलिस के समक्ष एफआईआर दर्ज कराई है।’
उनका कहना है, ‘वरिष्ठ पत्रकारों के ई-मेल और ट्विटर अकाउंट्स हैक किए गए हैं। इन मेल्स का कोई औचित्य नहीं है। हम इस बारे में संबंधित विभागों और कोर्ट से पास जा रहे हैं ताकि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।’
गोपनीय डाटा चोरी होने के संबंध में राव का कहना था कि हमें कुछ संकेत मिले हैं। हालांकि गोपनीय डाटा के चोरी होने के मामले में उन्होंने इसके आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस बारे में फिलहाल रवीश कुमार और बरखा दत्त की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।
इससे पहले हैकर्स ने संकेत दिए थे कि उनका अगला टार्गेट यूके में रह रहे पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी होंगे। Legion ने एक ट्वीट में यह भी दावा किया था कि वह भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए काम नहीं करता है।
गौरतलब है कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले की कवरेज को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कुछ दिनों पूर्व चैनल पर एक दिन का बैन लगाने के आदेश दिए थे। तब यह मामला काफी सुखियों में आया था और कोर्ट को इसमें दखल देना पड़़ा था। फिलहाल यह मामला विचाराधीन है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स