होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या NDTV के इस फैसले पर हो रही राजनीति या राजनीति में लिया गया फैसला?

क्या NDTV के इस फैसले पर हो रही राजनीति या राजनीति में लिया गया फैसला?

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी कैंप पर सर्जिकल स्‍ट्राइक के करने के बाद से देश के तमाम न्यूज चैनल अलग-अलग तरह के कार्यक्रम प्रसारित कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच, एनडीटीवी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए एक ऐसा फैसला लिया,

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी कैंप पर सर्जिकल स्‍ट्राइक के करने के बाद से देश के तमाम न्यूज चैनल अलग-अलग तरह के कार्यक्रम प्रसारित कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच, एनडीटीवी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए एक ऐसा फैसला लिया, जिससे चैनल कुछ लोगों के निशाने पर आ गया।

दरअसल 6 अक्टूबर की रात 9 बजे के अपने बुलेटिन में एनडीटीवी ने ग्राफिक्स के जरिए ये संदेश दिया कि वह सुरक्षा से जुड़े मामले पर राजनीतिक फायदे के लिए दिए जाने वाले बयानों को प्रसारित नहीं करेगा।

एनडीटीवी द्वारा चलाए ग्राफिक्स में लिखा था, ‘राजनीति के नामम पर राष्‍ट्रीय सुरक्षा से कोई  समझौता नहीं हो सकता। मौजूदा राजनीतिक बहस में ये खतरा दिखता है। NDTV ऐसी कोई बात नहीं करेगा जिससे राजनीति फायदे के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा हो।’ इसके बाद चैनल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्‍बरम का इंटरव्यू प्रसारित नहीं करने का फैसला लिया। देखते ही देखते ये मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने लगा और विपक्षी दलों के साथ-साथ कई पत्रकारों ने भी एनडीटीवी और मोदी सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए।

कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरेजवाला ने इस वाकये के लिए मोदी सरकार पर हमला बोला और ट्वीट कर कहा, ‘फासिस्‍ट मोदी सरकार ने एनडीटीवी को सच दिखाने से रोक‍ दिया। तानाशाही सच्‍चाई को दबा या उसका गला घोंट नहीं सकती। मीडिया को खड़े होकर अपना अहसास कराना चाहिए।’

A fascist Modi Govt throttles NDTV from showing the truth. Dictatorship can't suppress, strangle reality. Media must standup & be counted. pic.twitter.com/tP2en6h7gr

— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) October 8, 2016 इस ट्वीट के साथ पी. चिदम्‍बरम द्वारा चैनल से पूछे गए सवाल भी थे। इनमें लिखा था, ‘मेरे पास आपके केवल नंबर ही थे इसलिए मैं आपसे पूछ रहा हूं: ‘मेरे इंटरव्यू का कौनसा हिस्‍सा राजनीतिक फायदे के लिए सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहा था? मेरे इंटरव्यू का कौन सा हिस्‍सा बकवास का अंश था? मेरे इंटरव्यू का कौन सा हिस्‍सा राजनीतिक कहासुनी था?’ जवाब मिलने पर आभारी रहूंगा।’

यहां आपको बता दें कि एनडीटीवी ने इससे पहले पी. चिदम्बरम के उस इंटरव्यू के कुछ अंश प्रसारित भी किए थे जिसे बरखा दत्‍त ने लिया था। इस इंटरव्यू में दिखाया गया था कि चिदम्‍बरम ने सेना की स्‍ट्राइक को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयानों की आलोचना की थी। बाद में इन अंशों को दिखाने वाले विडियो को भी हटा लिया गया।

यहां ये भी गौरतलब है कि एनडीटीवी ने राहुल गांधी का खून की दलाली वाले बयान की खबर  भी नहीं चलाई थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

12 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

12 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

12 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago