होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस देश में भी हुआ NDTV 24x7 का विस्तार...
अब इस देश में भी हुआ NDTV 24x7 का विस्तार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सिंगापुर में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए नई दिल्ली टेलिविजन लिमिटेड ने अपने प्रमुख चैनल ‘एनडीटीवी 24x7’ सिंगटेल प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च कर दिया है। बता दें कि समूह का हिंदी न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी इंडिया’ फिलहाल सिंगटेल पर पहले से ही मौज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सिंगापुर में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए नई दिल्ली टेलिविजन लिमिटेड ने अपने प्रमुख चैनल ‘एनडीटीवी 24x7’ सिंगटेल प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च कर दिया है। बता दें कि समूह का हिंदी न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी इंडिया’ फिलहाल सिंगटेल पर पहले से ही मौजूद है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए एनडीटीवी के एफिलिएट सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन (Affiliate Sales & Distribution) के हेड राहुल सूद ने कहा, ‘सिंगटेल पर इस लॉन्च के साथ, एनडीटीवी 24×7 अब सिंगापुर में भारतीय टीवी देखने वाले घरों में बड़ी संख्या में उपलब्ध है। यह हमें बाजार में प्रवेश करने में मदद करेगा और उन सभी दर्शकों तक पहुंचेगा जो उप-महाद्वीप की खबरों, गहरी राजनीतिक, वाणिज्यिक और सांस्कृतिक विषयों में दिलचस्पी लेते हैं।’
‘एनडीटीवी 24×7’ सिंगटेल टीवी कोंडात्तम (Singtel TV Kondattam) और देसी स्टार्टर (Desi Starter), ट्रायो (Trio), वेरायटी (Variety) और वैल्यू पैक्स (Value Packs) में उपलब्ध है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स