होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर के ‘माय एफएम’ ने विस्तार की ओर बढ़ाया कदम...
दैनिक भास्कर के ‘माय एफएम’ ने विस्तार की ओर बढ़ाया कदम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक भास्कर ग्रुप के रेडियो डिविजन ‘माय एफएम’ ने अपने रेडियो स्टेशनों का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र में चार और नए रेडियो स्टेशन लॉन्च कर दिए हैं, जोकि औरंगाबाद, सांगली, नांदेड और अहमदनगर है। अब महाराष्ट्र में लाइव स्टेशनों की संख्या 5 हो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दैनिक भास्कर ग्रुप के रेडियो डिविजन ‘माय एफएम’ ने अपने रेडियो स्टेशनों का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र में चार और नए रेडियो स्टेशन लॉन्च कर दिए हैं, जोकि औरंगाबाद, सांगली, नांदेड और अहमदनगर है। अब महाराष्ट्र में लाइव स्टेशनों की संख्या 5 हो गई है, क्योंकि ‘माय एफएम’ पहले से ही नागपुर में अपना रेडियो स्टेशन संचालित कर रहा है।
आने वाले महीने में ‘माय एफएम’ 5 और स्टेशनों को लॉन्च करेगा, जिनमें नासिक, जलगांव, सोलापुर, अकोला और धुले शामिल हैं। हालांकि इन पांचों को मिला लिया जाए तो पूरे महाराष्ट्र में ‘माय एफएम’ सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क बन जाएगा।
‘माय एफएम’ के सीईओ हरीश भाटिया ने इस मौके पर कहा, ‘तीसरे चरण नीलामी के दौरान हमने सबसे ज्यादा स्टेशनों की संख्या हासिल की है, क्योंकि हम यहां अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत करना चाहते थे। हमारा नेटवर्क राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहले से ही सबसे बड़ा नेटवर्क है और अब महाराष्ट्र में इस लॉन्च के साथ ही हम पूरे महाराष्ट्र में एक मजबूत रेडियो नेटवर्क बनकर बेहद खुश हैं। अपने ब्रैंड के प्रति ये वादा करते हैं कि हम इन क्षेत्रों में स्थानीय कंटेंट उपलब्ध कराएंगे।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स