होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पीएम आवास के पास छिना पत्रकार का फोन, पुलसिया रुख पर लिखी पोस्ट...

पीएम आवास के पास छिना पत्रकार का फोन, पुलसिया रुख पर लिखी पोस्ट...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखें तो प्रधानमंत्री आवास या इसके इर्द-गिर्द का इलाका काफी चाक-चौबंद मालूम होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। चोरो  और झपटमारो ने इस इलाके में भी लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला तब देखने को मिला जब प

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखें तो प्रधानमंत्री आवास या इसके इर्द-गिर्द का इलाका काफी चाक-चौबंद मालूम होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। चोरो  और झपटमारो ने इस इलाके में भी लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला तब देखने को मिला जब प्रधानमंत्री आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर आउटलुक हिंदी पत्रिका में सहायक संपादक आकांक्षा पारे काशिव का मोबाइल झपटमारों ने छीन लिया।

[caption id="attachment_32373" align="alignleft" width="153"]      आकांक्षा पारे काशिव[/caption]

आकांक्षा जोरबाग मेट्रों स्टेशन के आगे सफदरजंग मदरसा के पास खड़ी होकर फोन पर बातचीत कर रही थी इतने में ही झपटमारों ने उनका मोबाइल छीन लिया। आउटलुक के ही एक अन्य सहयोगी सतेंन्द्र प्रकाश का मोबाइल फोन 29 दिसंबर को गणेश नगर मदर डेयरी से गायब हो गया, जिसकी सूचना मंडावली थाने में दर्ज है।

आकांक्षा ने अपनी पूरी दांस्ता फेसबुक पर कुछ इस तरह से लिखा है- मित्रों, बताते हुए आपार हर्ष हो रहा है कि नए साल के ठीक दूसरे दिन सफदरजंग मदरसा से चंद कदमों की दूरी पर पुराने साल में खरीदा हुआ मोटो जी प्लस 4 लूट लिया गया। धूम की तर्ज पर बाइक सवार आए, फोन छीना दादागिरी से निकल लिए और हम खड़े-खड़े खाली हाथ लिए हुए बाइक सवारों को देखते रहे। इसके बाद तुगलक रोड थाने पर मैंने और पतिदेव ने बड़ी रोमांचकारी शाम बिताई। छह बजे वहां पहुंचे और रात पौने दस बजे जीवन की पहली एफआईआर दर्ज करा पाए। पहले हवलदार से लेकर दूसरे स्टाफ तक को पूरी कहानी सुनाई, फिर एसएचओ साहब के कहने पर मौका-ए-वारदात पर गए। अभी तक सिर्फ हिंदी फिल्मों में यह सब देखा था, पर इस बार खुद पुलसिया रवैये से  रूबरू हुए। पुलिस के ऐसे-एेसे सवाल पूछे, जिसकी बानगी ऐसी है- फिर किस दिशा में हम बेभुल्ले से खड़े थे, किस हाथ में फोन था, बाइक सवार कैसे थे, नंबर नोट क्यों नहीं किया जैसे सवाल के जवाब दिए। फिर सड़क पर फोन पर बात नहीं करना चाहिए का ज्ञान लिया।

मोबाइल का क्या है मैडम फिर आ जाएगा जैसी दर्शन से भरी बातें सुनी और इसके बाद एसआई साहब की ढुंढाई शुरू हुई क्योंकि रिपोर्ट उन्हें ही लिखनी थी। सादे कागज पर चार बार उनके हिसाब से शिकायत लिखी। अब आई टाइप करने की। तो जो आज तक हमने ठीक काम सीखा था उसमें हिंदी टाइपिंग ही शायद ऐसा ज्ञान था। अपनी एफआईआर खुद टाइप की और इस बीच पुलिस वालों से खूब गप्पे लगाईं। नई सरकार बनने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी जैसा सवाल पूछ कर हमने भी अपने ज्ञान को परखना चाहा। हवलदार ने हमें गहरे से ताकते हुए कहा, मैडम जी, व्यवस्था हम बनाते हैं और सरकार हमारे हिसाब से चलती है। गुड हम कहना चाहते थे। नहले पर दहला। तो जब हम ने उनकी और दो चीजें टाइप कीं तो उनके टाइपिस्ट ने एसआई को लगभग अनुरोध करते हुए कहा, जा मैडम भोत अच्छी है जनाब, इंका मोबाइल तो मिलने ही चाहिए।

और हां जाते-जाते हमने उनसे पूछ ही लिया, जब हम फिल्म देखते जाते हैं और एक पुलिस वाला थ्रीडी स्टाइल में हाथ निकाल कर कहता है, अब दस मिनट में एफआईआर और फिर पीछे से गाना बजता है, दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस...वो कौन सी पुलिस है। घड़ी ने दस बजा दिए थे हम सभी को धन्यवाद कर निकल लिए।

बात का लब्बोलुआब यूं से है कि बहुत से नंबर तो जीमेल मैया के पास है। पर जिनके न मिलेंगे उनके लिए फेर एक मैसेज लिखेंगे। और यदी फोन उठा कर पूछे के कौन बोल रहे हैं तो बुरा मत मानना मित्रों...

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

23 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

46 minutes ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

12 minutes ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

27 minutes ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

23 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago