होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तीन महीने बाद इन वजहों से हटा अखबार पर लगा प्रतिंबध...

तीन महीने बाद इन वजहों से हटा अखबार पर लगा प्रतिंबध...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने यहां से निकलने वाले अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘कश्‍मीर रीडर’ (Kashmir Reader) से आखिर तीन माह बाद प्रतिबंध हटा लिया और इसका प्रकाशन फिर से शुरू हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने यहां से निकलने वाले अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘कश्‍मीर रीडर’ (Kashmir Reader) से आखिर तीन माह बाद प्रतिबंध हटा लिया और इसका प्रकाशन फिर से शुरू हो गया है।

इस बारे में ‘कश्‍मीर रीडर’ के एडिटर हिलाल मीर ने एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) को बताया, ‘सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से उनके और सरकार के बीच कई स्‍तरों पर बातचीत हुई थी, कश्‍मीर एडिटर्स गिल्‍ड (Kashmir Editors Guild) और कुछ प‍त्रकारों ने भी इस बातचीत में हिस्‍सा लिया था। लेकिन कश्‍मीर एडिटर्स गिल्‍ड द्वारा इस मामले में वित्‍त मंत्री हसीब द्रबू और मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती से की गई मुलाकात के बाद ही चैनल से प्रतिबंध हटाने की राह प्रशस्‍त हुई।’

मीर ने बताया किे मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्‍मीर एडिटर्स गिल्‍ड को प्रतिबंध हटाने का आश्‍वासन दिया था और उनसे मुलाकात के बाद इस बारे में ऑर्डर जारी हो गए। उन्‍होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद उसे स्‍टाफ का काफी सपोर्ट मिला।

मीर ने कहा, ‘प्रतिबंध के दौरान भी पूरा स्‍टाफ रोजाना ऑफिस आता था और मीटिंग होती थी। इस दौरान कितना नुकसान हुआ, इस बारे में अभी आकलन नहीं लग पाया है क्‍योंकि सरकार और प्राइवेट सेक्‍टर से एडवर्टाइजिंग रेवेन्‍यू नियमित नहीं था।’

प्रतिबंध हटने के बाद शुरू हुए प्रकाशन में अखबार ने पहले पेज पर ‘Unshackled’ शीर्षक से एडिटोरियल भी प्रकाशित किया। इसके अलावा इस मुश्किल घड़ी में समर्थन देने के लिए अखबार ने लोगों के साथ-साथ पत्रकार बिरादरी को भी धन्‍यवाद दिया है।

गौरतलब है कि आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जम्‍मू-सरकार ने अलगाववाद और हिंसा को भड़काने वाली सामग्री के प्रकाशन पर संज्ञान लेते हुए ‘‘कश्‍मीर रीडर’ के प्रकाशन पर दो अक्‍टूबर 2016को प्रतिबंध लगा दिया था। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से संबंधित समाचारपत्र को जारी नोटिस में कहा गया था कि ‘कश्मीर रीडर’ में पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रकाशित हो रही सामग्री आपत्तिजनक और जनभावनाओं को भड़काने वाली है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

23 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

36 minutes ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 minutes ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

18 minutes ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago