होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
स्टूडेंट्स के लिए नई एजुकेशनल वेबसाइट हुई लॉन्च, आसान होगी पढ़ाई
स्टूडेंट्स के लिए नई एजुकेशनल वेबसाइट हुई लॉन्च, आसान होगी पढ़ाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘इंटरनेशनल न्यूयार्क टाइम्स’ (the International New York Times) और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Time
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘इंटरनेशनल न्यूयार्क टाइम्स’ (the International New York Times) और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) जैसे बड़े पब्लिकेशनों के साथ काम कर चुके वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल बालाजी वी ने एक एजुकेशनल वेबसाइट लॉन्च की है। ये वेबसाइट है www.grade1to6.com.
इस बारे में बालाजी वी ने कहा, ‘नेल्सन मंडेला की एक कहावत है कि शिक्षा ही वह मजबूत हथियार है, जिसके द्वारा इस दुनिया को बदला जा सकता है और आजकल के युग में डिजिटल की शक्ति को भी नकारा नहीं जा सकता है। यही कारण है कि इस वेबसाइट को लॉन्च किया गया है।’
उन्होंने बताया कि यह वेबसाइट पहली कक्षा से छठवीं तक के स्टूडेंट्स के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी काफी मददगार होगी। इसमें शामिल हजारों वर्कशीट को विषय विशेषज्ञों की मदद से तैयार किया गया है, जिनके द्वारा विभिन्न विषयों के बारे में गहराई से बताया जाएगा।
बालाजी वी ने बताया कि वार्षिक रूप से मामूली शुल्क का भुगतान कर अभिभावक, शिक्षक या स्टूडेंट इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकेंगे। यदि सरकार इस मुहिम से जुड़ने की इच्छा जताती है तो सभी सरकारी स्कूलों में इस वेबसाइट का कंटेंट मुफ्त में हासिल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को यह वेबसाइट बहुत पसंद आएगी और ऐसे बच्चों के लिए यह काफी उपयोगी होगी जो ग्लोबल कंटेंट को हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक और अभिभावक इस अवसर पर जरूर लाभ उठाएंगे।
एजुकेशनल वेबसाइट शुरू करने के बारे में बालाजी वी ने बताया, ‘मैं करीब 18 महीने इंडिया से बाहर था और जब वहां से लौटा तो मैंने नोटिस किया कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली मेरी बेटी को गणित विषय को समझने में कुछ दिक्कत हो रही थी। मैंने तुरंत कुछ सवाल तैयार किए और उसे प्रैक्टिस करने को दिए लेकिन कुछ दिनों बाद मेरे पास उसे घर पर प्रैक्टिस कराने के लिए कोई विकल्प नहीं था। इसके बाद मैंने ‘गूगल’ पर सर्च किया तो मुझे पश्चिमी देशों की कुछ वर्कशीट दिखीं जिनमें मैंने पाया कि कैसे वे इनका नियमित अभ्यास कर रहे हैं जबकि हमारे देश में ऐसा कुछ नहीं है, जिसका खामियाजा हमारे यहां के बच्चों को उठाना पड़ रहा है। इसके बाद मैंने करीब एक महीने तक इस पर काफी रिसर्च की। हालांकि कुछ स्कूल वर्कशीट पर काम कर रहे थे लेकिन वे भी व्यवस्थित तरीके से इसका लाभ नहीं उठा पा रहे थे। इसके बाद ही मैंने यह एजूकेशनल वेबसाइट शुरू की। मेरी योजना इस वेबसाइट को विश्व स्तर का बनाने की है, जिसमें शुल्क भी कम हो।’
बालाजी वी ने बताया, ‘अभिभावक और शिक्षक हमारी वर्कशीट को एक्सेस (access) कर सकते हैं, उनका प्रिंटआउट ले सकते हैं और स्टूडेंट्स को घर पर प्रैक्टिस करने के लिए दे सकते हैं। यही नहीं प्राइवेट ट्यूटर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इन वर्कशीट को मोबाइल पर देखा जा सकता है और बच्चों की कॉपी पर लिखा जा सकता है, ताकि वे आसानी से इनका इस्तेमाल कर सकें।’
इस प्रोजेक्ट के लिए अक्षयपात्र (Akshayapatra) का भी सहयोग लिया गया है, जिसके तहत देश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे-मील योजना चलाई जाती है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स