होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CMO League में दिग्‍गजों ने बताया मार्केटिंग का फंडा, स्टोरीटेलिंग है समय की मांग

CMO League में दिग्‍गजों ने बताया मार्केटिंग का फंडा, स्टोरीटेलिंग है समय की मांग

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।। एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) की सीएमओ लीग (CMO League) के छठे एडिशन में मार्केटिंग को लेकर लोगों में व्‍याप्‍त असमंजस को लेकर इस क्षेत्र के दिग्‍गजों ने अपने विचार व्‍यक्‍त किए। दैनिक भास्‍कर की स्‍पॉन्‍सरशिप (sponsorship) में बुधवार को गुड़गांव में आयोजित कार्यक्रम में इस बात पर चर्चा हुई कि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।। एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) की सीएमओ लीग (CMO League) के छठे एडिशन में मार्केटिंग को लेकर लोगों में व्‍याप्‍त असमंजस को लेकर इस क्षेत्र के दिग्‍गजों ने अपने विचार व्‍यक्‍त किए। दैनिक भास्‍कर की स्‍पॉन्‍सरशिप (sponsorship) में बुधवार को गुड़गांव में आयोजित कार्यक्रम में इस बात पर चर्चा हुई कि मार्केटिंग क्‍या है- क्‍या यह विज्ञान (science) है अथवा एक कला (art)। यदि यह दोनों है तो इसका पैमाना क्‍या है। इस अवसर पर आयोजित पैनल डिस्‍कशन (panel discussion) में जाने-माने भारतीय लेखक अमीश त्रिपाठी ने पैनल में शामिल अन्‍य लोगों से इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। उन्‍होंने अपने प‍हले उपन्‍यास (novel) का उदाहरण देते हुए पैनल में शामिल लोगों को अपने अनुभव भी बताए। कस्‍टमर से संबंध बनाने के लिए विश्‍व भर के ब्रैंड आजकल एक कहानी कहने की कला (stories telling) पर ज्‍यादा ध्‍यान दे रहे हैं। बिक्री के लिए रणनीति बनाते समय स्‍टोरी टेलिंग का कितना प्रभाव पड़ेगा, यह जांचने का कोई निश्चित मापदंड नहीं है। केवल रिसर्च ही सफल कैंपेन का पैमाना नहीं है। फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के प्रेजिडेंट (फूड एफएमसीजी और ब्रैंड्स) देवेंद्र चावला ने बिग डाटा (Big Data) के महत्‍व पर सवाल उठाते हुए चर्चा की शुरुआत की। इस पर वायकॉम 18 (Viacom 18) के एग्जिक्‍यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड आदित्‍य स्‍वामी ने कहा, ‘गहन रिसर्च से प्राप्‍त बिग डाटा या कॉम्‍प्‍लेक्‍स डाटा ट्रेंड्स (trends) को समझने में सहायक होते हैं। ऐसे में यह बताना आमतौर पर संभव नहीं होता है कि यह काम करेगा अथवा नहीं करेगा। इसलिए डाटा से परे जाकर लोगों के संबंध बनाने की जरूरत होती है।’ दैनिक भास्‍कर ग्रुप (Bhaskar Group) की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर काकून सेठी ने आज के मार्केटर्स की बात सुनने की आवश्‍यकता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया समेत विभिन्‍न माध्‍यमों पर मार्केटर्स आज के उपभोक्‍ताओं की बात सुन रहे हैं। पॉलिसी बाजार (Policy Bazaar) के ग्रुप सीएमओ और डायरेक्‍टर नवीन कुकरेजा ने कहा, ‘मार्केटिंग की विभिन्‍न स्‍टेज पर डाटा को काफी लाभदायक होना चाहिए।’ अमीश त्रिपाठी ने कहा, ‘प्रत्‍येक मार्केटिंग कार्य के पीछे लागत भी होती है। ऐसे में रिसर्च के द्वारा कैंपेन को चलाना काफी मुश्किल है। ऐसे में हमेशा कंज्‍यूमर के साथ भावनात्‍मक जुड़ाव (emotional connect) होना चाहिए।’ पैनल में शामिल सभी लोग इस बात से सहमत थे कि देश में आजकल नया दौर चल रहा है और यह कंज्‍यूमर की पसंद के आधार पर काम कर रहा है। इसमें पब्लिशिंग और साहित्‍य भी अछूता नहीं है जहां पर पहले की तुलना में पाठक खुद को अभूतपूर्व रूप से व्‍यक्‍त कर रहे हैं। कैशकरो डॉट कॉम (CashKaro.com) की सह संस्‍थापक स्‍वाति भार्गव ने कहा, ‘भारत में लकीर के फकीर वाली स्थिति अब नहीं है जैसी कि कुछ दशक पहले थी।’ चायोस (Chaayos) के सह संस्‍थापक राघव वर्मा ने मार्केटिंग में समकालीन पैकेजिंग (contemporary packaging) पर बल दिया। मार्केटिंग की बड़ी चुनौतियों के बारे में नवीन कुकरेजा ने कहा, ‘लोकल मार्केट में काफी नई चीजें हो रही हैं जो मार्केटर्स के लिए सही मायने में चुनौती है। इसलिए कैंपेन में देशी टच देना शुरू हो गया है लेकिन इसमें अभी और ज्‍यादा काम करने की जरूरत है। आज भी देश में मार्केटिंग करते समय औसत भारतीय ज्‍यादातर भावनाओं और कभी-कभी दार्शनिक (philosophical) जुड़ाव को वरीयता देते हैं। इसलिए स्‍टोरीज के अलावा मार्केटिंग में दार्शनिक अंदाज (philosophical conversations) भी शामिल होना चाहिए।’ आखिर में अ‍मीश त्रिपाठी ने कहा, ‘डिजिटल प्‍लेटफार्म की अधिकता के कारण स्‍टोरी टेलिंग की कला बदल चुकी है। दिल को छूने वाली स्‍टोरीज हमेशा से अच्‍छी होती हैं। लेकिन आजकल लेखक इस समय से जूझ रहे हैं कि रीडर्स के पास ज्‍यादा समय नहीं है। ऐसे में स्‍टोरी और उसकी लाइनों के बीच तालमेल बैठाना काफी मुश्किल हो रहा है और मार्केटर्स के लिए भी नियम इससे अलग नहीं हैं।’

 

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

1 day ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

2 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

2 days ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 days ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

1 day ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

1 day ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

1 day ago