होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस राज्य की राजनीति पर न्यूज24 कर रहा है 'मंथन'
इस राज्य की राजनीति पर न्यूज24 कर रहा है 'मंथन'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ ‘मंथन’ नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें ‘मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां’, ‘विकास के कार्य’, ‘भविष्य की नीतियां’ और ‘2018 में होने वाले चुनावों के लिए कितनी तैयार है रा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ ‘मंथन’ नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें ‘मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां’, ‘विकास के कार्य’, ‘भविष्य की नीतियां’ और ‘2018 में होने वाले चुनावों के लिए कितनी तैयार है राजनीतिक पार्टियां’ आदि विषयों पर चर्चा होगी।
बता दें कि यह कार्यक्रम भोपाल के नूर-अस-साहब होटल के इम्पीरियर हॉल में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और इसमें 5 सेशन के अंतगर्त विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। पहले सेशन में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और विपक्ष के नेता भी शामिल हैं।
इस कार्यक्रम को न्यूज24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद, एंकर मानक गुप्ता, वरिष्ठ टीवी पत्रकार संदीप चौधरी, चैनल के संपादकीय प्रमुख दीप उपाध्याय संभाल रहे हैं।
इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के गवर्नेंस, मध्यप्रदेश में सुशासन के माध्यम से अभी तक कितना बदलाव आया?, क्या मध्य प्रदेश का बीमारू राज्य का दाग धुला है?, 2018 के महाभारत में बीजेपी और कांग्रेस का हाल कैसा है? इस विषय पर भी चर्चा होगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स