होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इसलिए 'आप' के सांसद ने पत्रकारों से मांगी माफी
...इसलिए 'आप' के सांसद ने पत्रकारों से मांगी माफी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने मामले में घिरे आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद भगवान मान ने माफी मांग ली है। भगवंत मान ने कहा है कि अगर किसी पत्रकार को मेरी बात का बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं। मान न
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने मामले में घिरे आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद भगवान मान ने माफी मांग ली है। भगवंत मान ने कहा है कि अगर किसी पत्रकार को मेरी बात का बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं।
मान ने कहा कि एक पत्रकार ने मुझे आपत्तिजनक शब्द बोले थे, जिस कारण उनकी बहस हो गई और अन्य पत्रकारों ने बॉयकाट कर दिया। संगरूर से सांसद ने कहा कि वह मीडिया की इज्जत करते हैं।
पढ़ें : केजरीवाल के सांसद ने की पत्रकारों से बदसलूकी, बायकाट करने पर कैमरा छीनने की कोशिश
बता दें कि गुरुवार को पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहेब के कस्बा बस्सी पठाना में भगवंत मान की तरफ से एक रैली रखी गई जिसमें मान लगभग 4 घंटे देरी से पहुंचे थे। पत्रकारों ने जब इस देरी का कारण पूछा तो वे भड़क गए और पार्टी के कार्यकर्ताओं से पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल से बाहर फेंकने के लिए कहा।
इस दौरान, भगवंत मान ने मंच से ही मीडिया को बिकाऊ कह डाला। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी पार्टी वाले अखबार नहीं पढ़ते।
मीडिया पर टिप्पणी किए जाने के बाद सभी मीडियाकर्मी रैली का बायकाट कर वहां से जाने लगे तो वहां बैठे लोगों ने उन्हें घेर लिया और मीडिकर्मियों के कैमरे छीनने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान आप उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा और पार्टी के बस्सी पठाना ने वहां माहौल शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन मान ने बस्सी पठाना के हाथ से माइक छीनी और मीडिया पर पैसे लेने का आरोप लगा दिया।
भगवंत ने कहा कि मुझे पता है ‘तुम लोग नाम छापने के लिए पैसे लेते हो। तुम लोग किसी के पास जाकर कहते हो तुम्हारे पास उनके खिलाफ खबर है। तुम उनसे पैसे मांगते हो।’
हालांकि इसके बाद पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया है कि मान और उनके समर्थकोें ने एक सितंबर को फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना में एक रैली में मीडियकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी की थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स