होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती को लेकर विपक्ष ने पीएम पर लगाए ये गंभीर आरोप
प्रसार भारती को लेकर विपक्ष ने पीएम पर लगाए ये गंभीर आरोप
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम को विपक्ष ने अपने निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री प्रसार भारती का दुरुपयोग कर रहे है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम को विपक्ष ने अपने निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री प्रसार भारती का दुरुपयोग कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का कहना है, ‘मन की बात कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री प्रसार भारती एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं। यदि प्रसार भारती प्रधानमंत्री को इस तरह समय दे रहा है तो विपक्षी दलों को भी इस पर बराबर का समय दिए जाने की जरूरत है।’
मनीष तिवारी का कहना है कि प्रसार भारती सरकार का अंग नहीं है बल्कि यह पब्लिक ब्रॉडकास्टर है और सरकार इसे एक टूल की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकती है।
उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री कभी भी दूसरों की बात नहीं सुनना चाहते हैं, इसलिए वह एकतरफा बात करना चाहते हैं, तभी वे इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करते हैं। लोकतंत्र (Democracy) का यह मतलब कतई नहीं है कि एक आदमी बोले और बाकी सभी उसे सुनें। प्रधानमंत्री को मन की बात कार्यक्रम के जरिये जनता की आवाज भी सुननी चाहिए और उनके सवालों का जवाब भी देना चाहिए।’ इससे पहले विपक्ष ने प्रधानमंत्री ने 27वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विपक्ष को निशाने पर लेते हुए लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स