होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार मनीष गुप्ता अब आगरा में संभाल रहे हैं इस न्यूज चैनल की कमान
पत्रकार मनीष गुप्ता अब आगरा में संभाल रहे हैं इस न्यूज चैनल की कमान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज चैनल ‘हिंदी खबर’ ने आगरा में अपना ब्यूरो चीफ नियुक्त कर दिया है। ये जिम्मेदारी मनीष गुप्ता को दी गई है। मनीष इससे पहले एटूजेड न्यूज चैनल (A2Z News Channel) में आगरा के ब्यूरो चीफ थे। यहां वे मार्च,
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूज चैनल ‘हिंदी खबर’ ने आगरा में अपना ब्यूरो चीफ नियुक्त कर दिया है। ये जिम्मेदारी मनीष गुप्ता को दी गई है।
मनीष इससे पहले एटूजेड न्यूज चैनल (A2Z News Channel) में आगरा के ब्यूरो चीफ थे। यहां वे मार्च, 2016 तक रहे। इससे पहले उन्होंने दैनिक जागरण के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाला अखबार 'आईनेक्स्ट'(INext) में डेस्ट इंचार्ज और सीनियर रिपोर्टर की जिम्मेदारी नवंबर 2007 से दिसंबर 2015 तक संभाली।
वे अप्रैल 2007 से अक्टूबर 2007 तक ‘डीएलए’ (DLA) हिंदी अखबार में रहे। इससे पहले उन्होंने मून न्यूज और जी न्यूज के साथ भी काम किया है।
मनीष ने नगर निगम, क्राइम और इलेक्शन कवरेज जैसी बीट्स पर काम करते हुए कई बढ़िया स्टोरीज भी ब्रेक की है। रिपोर्टिंग के अलावा मनीष गुप्ता को एंकरिंग का भी अनुभव है। उन्होंने कई न्यूज शो को एंकर भी दिया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा धारक मनीष के पास कई और डिग्रियां भी है। उन्होंने बीएड भी किया हुआ है, साथ ही वे स्टैटिस्टिक्स से एमएससी (M.Sc. (Statistics)) भी उत्तीर्ण की है।समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स