होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी के खिलाफ CM ने दर्ज कराई FIR, गैर जमानती धाराएं लगीं

Zee न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी के खिलाफ CM ने दर्ज कराई FIR, गैर जमानती धाराएं लगीं

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पश्चिम बंगाल के धुलागढ़ में सांप्रदायिक हिंसा की रिपोर्टिंग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी न्यूज से खासा नाराज हैं। उन्होंने चैनल के एडिटर सुधीर चौधरी, महिला रिपोर्टर पूजा मेहता और कैमरापर्सन तन्मय मुखर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पश्चिम बंगाल के धुलागढ़ में सांप्रदायिक हिंसा की रिपोर्टिंग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी न्यूज से खासा नाराज हैं। उन्होंने चैनल के एडिटर सुधीर चौधरी, महिला रिपोर्टर पूजा मेहता और कैमरापर्सन तन्मय मुखर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। बता दें कि मामला 153(A) जैसी गैर जमानती धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी फेसबुक वाल पर भी दी है। समाचार4मीडिया से बात करते हुए सुधीर ने कहा कि जिस तरह एक मुख्यमंत्री मीडिया के दमन की कोशिश कर रही है, वो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। आगे से कोई भी मीडिया हाउस दंगों की कवरेज करने से बचेगा। उन्होंने कहा कि ये पत्रकारिता पर अंकुश लगाने की साजिश है। सोचिए मेरी युवा रिपोर्टर जो कोलकाता में रहती है, उस महिला पत्रकार पर एक महिला मुख्यमंत्री किस तरह का दवाब बना रही है।

 

दरअसल अपने प्रोग्राम 'डीएनए' में सुधीर चौधरी ने ये दावा किया था कि  धुलागढ़ में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सोशल मीडिया, वॉट्सऐप और ई-मेल के जरिए उनसे संपर्क किया था और कहा था कि कोई भी मीडिया इस खबर को नहीं दिखा रहा है, इसलिए जी न्यूज से ये उम्मीद है कि वह इस खबर को जरूर दिखाएगा। चौधरी ने शो में आगे कहा कि इसलिए जी न्यूज ने इस पूरे खबर की पड़ताल की और पूरे सच को सामने लाया। हालांकि जी न्यूज की रिपोर्टिंग के बाद अब सुधीर चौधरी और उनके एक रिपोर्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के संकराइल थाना क्षेत्र स्थित धुलागढ़ इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक की खबरें सामने आईं थीं। हालात एक धार्मिक जुलूस के रास्ते को लेकर बिगड़े थे। ईद-उल-नबी की जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच कथित संघर्ष के बाद तनाव पैदा हो गया था। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, कुछ स्थानिय लोगों का कहना था कि जुलूस पर पथराव किया गया था, जबकि कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि हिंसा किसी ने नहीं भड़काई थी।

हालांकि, मामला उस समय बीच-बचाव के बाद सुलझा लिया गया था, लेकिन अगले दिन एक समुदाय के उपद्रवियों ने धुलागढ़ के बनर्जी पाड़ा, दावनघाटा, नाथपाड़ा में दूसरे समुदाय के मकानों और दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। हिंसा के दौरान अराजक तत्वों ने जमकर बमबारी की। उपद्रवियों की भीड़ ने दुकानों के साथ-साथ कई घरों में भी लूटपाट की। कई घरों और दुकानों को आग के हवाले भी कर दिया। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यहां देखें, दंगों की कवरेज रिपोर्ट पेश करता 'डीएनए' प्रोग्राम:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

16 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 hour ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

51 minutes ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

16 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

33 minutes ago