होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस मामले में सुधीर चौधरी के समर्थन में उतरे पत्रकार-राजनेता

...इस मामले में सुधीर चौधरी के समर्थन में उतरे पत्रकार-राजनेता

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी, महिला रिपोर्टर पूजा मेहता और कैमरापर्सन तन्मय मुखर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि इसके बाद कई पत्रकार और राजनेता सुधीर चौध

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी, महिला रिपोर्टर पूजा मेहता और कैमरापर्सन तन्मय मुखर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि इसके बाद कई पत्रकार और राजनेता सुधीर चौधरी के समर्थन में खड़े दिखाई दिए और इस कार्रवाई को ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ पर हमला बताया है। हालांकि इन सबके बीच सुधीर चौधरी के समर्थन में इस कदर लोग उतरे कि उनके नाम से बना हैशटैग #SupportSudhirSir अब ट्विटर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है।

बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने ट्वीट किया कि मुझे बताया गया है कि सुधीर चौधरी के खिलाफ ममता बनर्जी द्वारा दर्ज कराई एफआईआर अरविंद केजरीवाल के इशारे पर हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जी न्यूज लगातार दोनों पार्टियों के नजदीकियों को उजागर कर रहा है और वे इसे रोकना चाहते हैं।

उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ऐसा करना यह दर्शाता है कि ममता बनर्जी कहां तक जा सकती हैं। चैनल के खिलाफ यह सब राजनीतिक बदले की भावना से किया गया है, जिसने राष्ट्र विरोधी ताकतों को समय-समय पर उजागर किया है। वहीं अंग्रेजी दैनिक मेल टुडे के मैनेजिंग एडिटर अभिजित मजुमदार ने लिखा कि धुलागढ़ हिंसा को लेकर मीडिया ने खुद ही सेंसरशिप लगा दी और अब ममता के शासन में उन लोगों को रोका जा रहा है, जो इसे कवर कर रहे हैं। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क रहा है। न्यूज24 के जाने-माने एंकर मानक गुप्ता ने भी एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि मैंने एनडीटीवी के प्रतिबंध का भी विरोध किया था और अब सुधीर चौधरी और जी न्यूज के खिलाफ किए गए एफआईआर का विरोध करता हूं। मीडिया के बाकी लोग कहां है, जो एकजुट होकर एनडीटीवी के खिलाफ खड़े थे? उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि एनडीटीवी पर बैन आपातकाल जैसे हालात को दर्शाता है, तो अब जी न्यूज और सुधीर चौधरी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को क्या कहेंगे? वहीं अपने तीसरे ट्वीट में मानक ने सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी सरकार ये क्यों तय करे कि मीडिया को क्या कवर करना चाहिए और क्या नहीं? दिल्ली में हुई ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर सवाल खड़े किए हैं कि क्यों किसी पत्रकार ने उनसे धुलागढ़ हिंसा को लेकर सवाल नहीं किए। इसलिए मैं मीडिया से कोई उम्मीद नहीं करता।   एनडीटीवी की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह ने ट्वीट किया, 'सहमत हूं कि न्यूज रिपोर्ट के लिए एफआईआर करना अन्याय है। यद्यपि वे हमारे चैनल को बंद करना चाहते हैं। मीडिया के खिलाफ इस एफआईआर का समर्थन मैं नहीं कर सकती हूं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

16 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

16 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

18 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 hour ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 hour ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

16 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

50 minutes ago