होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया नाउ' से जुड़े विडियो जर्नलिस्ट महीप कुमार सिंह
'इंडिया नाउ' से जुड़े विडियो जर्नलिस्ट महीप कुमार सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया नाउ’ से खबर है कि यहां महीप कुमार सिंह ने जॉइन किया है। यहां वे विडियो जर्नलिस्ट के तौर पर नियुक्त हुए हैं। बता दें कि महीप ने न्यूज एक्सप्रेस टीवी चैनल और वॉयस ऑफ इंडिया न्यूज च
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया नाउ’ से खबर है कि यहां महीप कुमार सिंह ने जॉइन किया है। यहां वे विडियो जर्नलिस्ट के तौर पर नियुक्त हुए हैं।
बता दें कि महीप ने न्यूज एक्सप्रेस टीवी चैनल और वॉयस ऑफ इंडिया न्यूज चैनल में काम किया है। वॉयस ऑफ इंडिया में वे दिल्ली ब्यूरो, वाराणसी ब्यूरो और आगरा ब्यूरो के लिए बतौर विडियो जर्नलिस्ट काम कर चुके हैं।
उन्होंने नोएडा के आईएसएमएस से विडियोग्राफी का प्रशिक्षण लिया है। 2014 की चुनावी कवरेज के लिए उन्हें बेस्ट कैमरामेन के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के मूल निवासी महीप सिंह सूचना अवाम जनसंपर्क विभाग यूपी राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स