होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दुस्तान अखबार में बड़ा फेरबदल, बदले कई संपादक, कुछ ने दिए इस्तीफे
हिन्दुस्तान अखबार में बड़ा फेरबदल, बदले कई संपादक, कुछ ने दिए इस्तीफे
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के बड़े हिंदी अखबार दैनिक हिन्दुस्तान से मिली खबर के मुताबिक संस्थान आजकल बड़े बदलाव से गुजर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, संस्थान के उत्तर प्रदेश संस्करणों के तहत कई यूनिट्स के संपादकों को इधर से उधर किया गया है व कई ने संस्थान को अ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के बड़े हिंदी अखबार दैनिक हिन्दुस्तान से मिली खबर के मुताबिक संस्थान आजकल बड़े बदलाव से गुजर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, संस्थान के उत्तर प्रदेश संस्करणों के तहत कई यूनिट्स के संपादकों को इधर से उधर किया गया है व कई ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। साथ ही कई एम्पलॉइज को प्रमोट भी किया गया है।
यूपी के बड़े संस्करण कानपुर में अब हिन्दुस्तान की कमान सुनील द्विवेदी को सौंपी गई है। अभी तक सुनील सीनियर न्यूज एडिटर के तौर पर गोरखपुर की कमान संभाल रहे थे, वहीं कानपुर में बतौर संपादक तैनात मनोज पमार को दूसरे राज्य झारखंड भेज दिया गया है। वे वहां स्टेट हेड की जिम्मादारी संभालेंगे। झारखंड के स्टेड हेड दिनेश मिश्रा को वहां से हटाकर दिल्ली लाया गया है।
माना जा रहा है कि विगत दिनों दिल्ली एडिशन से अनिल भास्कर के इस्तीफे के बाद ये कदम उठाया गया है। वही अब आशीष त्रिपाठी का ट्रांसफर गोरखपुर कर दिया गया है। आशीष पहले इलाहाबाद संस्करण देख रहे थे। बनारस के एनई रजनीश त्रिपाठी को इलाहाबाद का एडिटोरियल प्रभारी बनाया गया है।
हिन्दुस्तान बरेली के नए संपादक अब मनीष मिश्रा को बनाया गया है जो पहले मुरादाबाद के संपादक हुआ करते थे। मुरादाबाद की कमान अब सूर्यकांत द्विवेदी संभाल रहे हैं जो पहले उससे कई बड़े एडिशन मेरठ को देखते थे।
वहीं अलीगढ़ संस्करण की कमान संभाल रहे रामकुमार शर्मा ने इस्तीफा देकर अपनी अलग राह तय करने का फैसला किया है। कई सालों से हिन्दुस्तान से जुड़े रह चुके रामकुमार ने लंबे समय तक अमर उजाला के आगरा एडिशन के लिए भी रिपोर्टिंग की है। उनकी जगह फिलहाल सहारनपुर के ब्यूरो चीफ नीरज चौधरी को अलीगढ़ भेजा गया है। वे अभी चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत है। अब सहारनपुर का प्रभार मेरठ संस्करण के निशांत कौशिक को दी गई है। निशांत की जगह अब उनके जूनियर राकेश प्रियदर्शी को प्रमोट किया जा सकता है। वहीं बरेली एडिशन संभाल रहे संजय कटियार ने भी इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स