होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, इस बार आपका पंसदीदा एंटरटेनमेंट शो किसे दे रहा है टक्कर
जानिए, इस बार आपका पंसदीदा एंटरटेनमेंट शो किसे दे रहा है टक्कर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी टीवी का सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ इस हफ्ते भी टीआरपी रेटिंग में अपनी बादशाहत बरकरार किए हुए है। ‘बार्क इंडिया’ की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, स्मृति झा और शब्बीर आहलूवालिया स्टारर ये टीवी सीरियल शहरी और ग्रामीण के दर्शकों के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी टीवी का सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ इस हफ्ते भी टीआरपी रेटिंग में अपनी बादशाहत बरकरार किए हुए है। ‘बार्क इंडिया’ की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, स्मृति झा और शब्बीर आहलूवालिया स्टारर ये टीवी सीरियल शहरी और ग्रामीण के दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल रहा है। इस सीरियल को सबसे ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं।
एकता कपूर का सीरियल 'ब्रह्मराक्षस' टीआरपी रेटिंग के दूसरे स्थान पर है। आपको बता दें कि क्रिस्टल डिसूजा और अहम शर्मा के इस को सीरियल शहरी दर्शकों ने खूब सराहा है जिसकी वजह से ये अर्बन श्रेणी की टीआरपी रेटिंग में पहले स्थान पर है।
स्टार प्लस का सीरियल 'साथ निभाना साथिया' टीआरपी रेटिंग में तीसरे स्थान पर है। सीरियल में अहम की एंट्री ने इसे अचानक से टीआरपी लिस्ट में आगे ला दिया है।
वहीं कलर्स के सीरियल 'शक्ति एक अस्तित्व एक एहसास की' टीआरपी रेटिंग में चौथे स्थान पर है। अब बात करते हैं सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें की’। तो इस सीरियल की टीआरपी में इस हफ्ते भी कोई फर्क नहीं पड़ा। ये सीरियल इस बार भी पांचवे नंबर पर रहा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स