होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंटरव्यू में बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप...

इंटरव्यू में बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुरंजन झा और अभिरंजन कुमार को दिए इंटरव्यू में केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने कम से कम 8000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दिल्ली बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुरंजन झा और अभिरंजन कुमार को दिए इंटरव्यू में केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने कम से कम 8000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।

मनोज तिवारी ने ये बातें कार्यक्रम ‘प्रश्नव्यूह’ के लिए वरिष्ठ पत्रकार अनुरंजन झा और अभिरंजन कुमार को दिए इंटरव्यू में कहीं। यह इंटरव्यू आज शाम 7 बजे ‘मीडिया सरकार’ के वेब पोर्टल पर प्रसारित किया जाएगा।

इंटरव्यू के दौरान मनोज तिवारी ने कहा, ‘ये (अरविंद केजरीवाल) आए थे अगेंस्ट करप्शन और खुद ही भ्रष्टाचार के समर्थक बन गए। उन्होंने न तो भ्रष्टाचार रोकने की कोशिश की, न भ्रष्टाचार से परहेज किया। वे भ्रष्टाचार के कीचड़ में घुस गए।’

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली से छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को सात-आठ साल पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘अब दिल्ली के एक साल का बजट 43 हजार करोड़ रुपए है, हालांकि ये पहले 36 हजार करोड़ होता था। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षीत भले ही विरोधी पक्ष की नेता हों, लेकिन उन्होंने उस 36 हजार करोड़ रुपए में बहुत सारा काम किया है। लेकिन आप को 43 हजार करोड़ रुपए दिए, तो भी कोई काम नहीं दिख रहा है। फ्लड के लिए पैसा नहीं है, अनियमित कॉलोनियों में सड़कें नहीं बन रहीं है, एमसीडी को पैसा नहीं दिया जा रहा है,  आखिर पैसा गया तो गया कहां?

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के बजट के पैसे से वे दूसरे राज्यों में अपना प्रचार करते हैं। इतना ही नहीं, पंजाब के चुनाव में भी दिल्ली सरकार के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।

एक वाकये का हवाला देते हुए उन्होंने खुलासा किया कि दिल्ली सरकार ने तत्कालीन आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री वेंकैया नायडू से 3200 करोड़ रुपये मांग की, लेकिन जब वेंकैया नायडू ने उनसे कहा कि आप पैसे ले जाओ, लेकिन प्लान हेड तो बताओ, कि किस प्लान में पैसे चाहते हो? उसके बाद अरविंद केजरीवाल गायब हो गए। अब वे बताएं कि किस लिए पैसे मांग रहे थे?

मनोज तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘दिल्ली का मुख्यमंत्री तमिलनाडु मे विज्ञापन छापने के लिए पैसा मांगेगा? दिल्ली का मुख्यमंत्री पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए पैसा मांगेगा? ये तरीका है क्या? जो सीएम प्लान हेड नहीं दे सकता, उसके बारे में भी सोचने की जरूरत है क्या?’

मनोज तिवारी ने नोटबंदी का विरोध करने पर भी अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का (पंजाब में) सात-आठ हजार करोड़ रुपए फंसा है, तो वे तो ऐसे ही बाते करेंगे ही।’

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो बिजली के दाम 30 फीसदी कम होंगे। लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा और सबसे बड़ी बात कि दिल्ली के सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे सिंगापुर के सेंटोसा की तर्ज पर दिल्ली में जमुनोसा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां जमुना के तट पर 42 वर्ग किलोमीटर जमीन है, जहां अतिक्रमण हो रहा है। मेरा बस चले, तो मैं वहां एक सुन्दर सिटी बसाऊंगा, जिसमें अमीर भी रहेंगे, गरीब भी रहेंगे।’

यह पूछे जाने पर कि क्या वे दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, मनोज तिवारी ने कहा कि राजनीति में ऐसा कौन होगा, जिसे किसी पद या जिम्मेदारी की चाहत नहीं होती?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

22 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

23 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

8 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

7 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

23 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

7 hours ago