होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / UGC ने 4305 पत्र-पत्रिकाओं को अपनी अप्रूवल लिस्ट से किया बाहर, मचा बवाल...

UGC ने 4305 पत्र-पत्रिकाओं को अपनी अप्रूवल लिस्ट से किया बाहर, मचा बवाल...

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर 4305 पत्र-पत्रिकाओं को अपनी अप्रूवल लिस्ट से बाहर कर दिया है। यूजीसी की मानें तो इन सभी पत्रिकाओं में फर्जीवाड़ा पाया गया है। वहीं 191 पत्रिकाओं की जांच पेंडिंग है।

बता दें कि जिन पत्रिकाओं को यूजीसी ने बाहर किया है, उनमें हंसइतिहास दर्पण, फारवर्ड प्रेसइकनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली (ईपीडब्लयू)वागर्थ आदि पत्रिकाएं शामिल हैं। इन पत्रिकाओं में कुछ पत्रिकाएं ऐसी भी शामिल हैंजिनकी शोध और मौलिक विचारों के प्रकाशन के क्षेत्र में गहरी साख रही है।

जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, शोध पत्रिकाओं में गलत तथ्यअधूरी सूचनाएंखराब गुणवत्ता और गलत दावे जांच में पाए गए थे।  

हालांकि यूजीसी द्वारा उठाए गए इस कदम से विवाद शुरू हो गया और ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि राइट विंग की केंद्र में सरकार होने के कारण यूजीसी का भी तेजी से भगवाकरण किया जा रहा है। साथ ही वह देश में अभिव्यक्ति के सारे विकल्पों को बंद कर देना चाहती है। यही वजह है कि प्रगतिशील विचार और सरोकार वाली पत्र-पत्रिकाओं को यूजीसी की मान्यता सूची से बाहर किया जा रहा है। स्वीकृत लिस्ट से बाहर हुई ज्यादातर शोध पत्रिकाएं हिंदी भाषा की हैं।

वहीं उत्पन्न हुए इस विवाद के बाद, यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि नाम हटाने का मतलब जरूरी नहीं कि वे पत्रिकाएं निम्न स्तर की थीं। यूजीसी का कहना है कि हो सकता है कि जिन पत्रिकाओं के नाम हटाए गए हैं उनमें से कुछ बुनियादी मानकों को पूरा न करती हों और जब वे इन्हें पूरा कर लें, तो इन्हें फिर इस सूची में शामिल किया जा सकता है।

यूजीसी के मुताबिक, सूची से पत्रिकाओं के हटाने का काम दस सदस्यों की एक स्थायी समिति ने किया था, जिनमें प्रोफेसर वी.एस.चौहान, (यूजीसी)सुरंजन दास (वाइसचांसलरजादवपुर विश्वविद्यालय)राम सिंह (दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स)जी.जे.वी. प्रसाद (जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय) और अन्य लोग शामिल थे।

यूजीसी ने बताया कि पत्रिकाओं को इस सूची में शामिल रखने का एक बुनियादी मानक यह भी है कि इसकी कोई अपनी खुद की वेबसाइट है या नहीं। उपलब्ध वेबसाइट में पत्रिका का डाक का पूर्ण पता है या नहींप्रधान संपादक और संपादकों के ईमेल पते होने भी चाहिए और इन पतों में से कुछ ऐसे होने चाहिए, जिनकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जा सके। हो सकता है कि विश्वविद्यालयों द्वारा अनुशंसा प्राप्त कुछ पत्रिकाओं की अपनी वेबसाइट न हों, या वेबसाइट हो भी तो उन्हें अपडेट न किया गया हो। इसलिए उन्हें अप्रूवल लिस्ट से बाहर कर दिया गया हो।  

यूजीसी ने जिन पत्र-पत्रिकाओं को मान्यता सूची से बाहर किया है, उनमें ईपीडब्ल्यू जैसी चर्चित और शोधपरक मैगजीन है, जो देश की अर्थनीति और सामाजिक सरोकार के वित्तीय नजरिए को गहराई से प्रस्तुत करती है, तो हंस जैसी चर्चित साहित्यिक मैगजीन भी है, जिसने दशकों तक देश की साहित्यिक दशा-दिशा को नेतृत्व प्रदान किया। वरिष्ठ पत्रकार अनिल चमड़िया के नेतृत्व में निकलने वाली मैगजीन मास मीडिया को भी मान्यता सूची से बाहर किया है।

आक्सफोर्ड और हावर्ड यूनिवर्सिटी की शोध पत्रिकाओं को भी इस सूची से बाहर किया गया है। यूजीसी की सूची में अखरा पत्रिका भी शामिल है जिसका प्रकाशन रांची से किया जाता है। यह पत्रिका झारखंड आदिवासी भाषाओं में आलेख प्रकाशित करती है।



समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

14 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

1 day ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

1 day ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

2 days ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

7 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

14 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

7 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

13 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

14 hours ago