होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NCW की नोटिस के बाद आशुतोष के समर्थन में उतरे कई जाने-माने पत्रकार
NCW की नोटिस के बाद आशुतोष के समर्थन में उतरे कई जाने-माने पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सेक्स सीडी कांड में फंसे दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के समर्थन में ब्लॉग लिखने वाले आप नेता व पूर्व पत्रकार आशुतोष पहले तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का शिकार बने और अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उन्हें आड
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सेक्स सीडी कांड में फंसे दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के समर्थन में ब्लॉग लिखने वाले आप नेता व पूर्व पत्रकार आशुतोष पहले तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का शिकार बने और अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है। दरअसल महिला आयोग आशुतोष द्वारा सेक्स स्कैंडल में फंसे संदीप कुमार को क्लीन चिट दिए जाने पर भड़क गई हैं।
NCW की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम की ओर से जारी नोटिस में उन्होंने लिखा, ‘मुझे लगता है कि आशुतोष ने काफी निंदनीय और अपमानित करने वाला ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने बलात्कार के एक आरोपी का बचाव किया है।'
हालांकि आयोग ने आशुतोष को 8 सितंबर को पेश होने का निर्देश भी दिया था, लेकिन इस पर आशुतोष ने अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
आईबीएन7 के पूर्व पत्रकार रहे आशुतोष ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पर भड़कते हुए ट्वीट किया, ‘एक कॉलम लिखने पर क्या मुझे फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा? मुझे एनसीडबल्यू से नोटिस मिला, ‘क्या अभिव्यक्ति की थोड़ी भी आजादी बची है? क्या भारत एक फासीवाद राज्य बनने की ओर अग्रसर है?’ उन्होंने दावा किया कि कुमारमंगलम अभी भी भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं।
Recd notice fm NCW.Is any freedom of expression?Is india turning into a fascist state? pic.twitter.com/WBVkBk5EL5
— ashutosh (@ashutosh83B) September 5, 2016
Ms Mangalam as a chairperson of NCW, you should not lie on a national TV that u r not BJP member.Wikipedia writes You are still a member. — ashutosh (@ashutosh83B) September 5, 2016
हालांकि इस मामले को लेकर अब आशुतोष के समर्थन में ट्विटर पर कई जाने-माने पत्रकार उतर आए हैं, जिनमें बरखा दत्त, राजदीप सरदेसाई, शेखर गुप्ता और कमर वहीद नकवी शामिल हैं।
इन पत्रकारों ने ट्वीट के जरिए क्या कहा, आप यहां पढ़ सकते हैं:
Kind of idiotic to make @ashutosh83B legally answerable for a column which he wrote when there was no rape complaint known.
— barkha dutt (@BDUTT) September 6, 2016
This is madness, utterly stupid trivialization of women's issues. More evidence why these commissions should be shut https://t.co/KAtIZmaES1 — Shekhar Gupta (@ShekharGupta) September 5, 2016
Completely agree with u. https://t.co/htPacRkXmi
— Qamar Waheed Naqvi (@qwnaqvi) September 6, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।Time to wind up 'sarkari' NCW? Summoning @ashutosh83B over a column? Nothing better to do?
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) September 5, 2016
टैग्स