होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / केजरीवाल के सांसद ने की पत्रकारों से बदसलूकी, बायकाट करने पर कैमरा छीनने की कोशिश
केजरीवाल के सांसद ने की पत्रकारों से बदसलूकी, बायकाट करने पर कैमरा छीनने की कोशिश
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद भगवान मान एक बार फिर नए विवादों में घिर गए हैं। इस बार भगवंत मान ने पत्रकारों को निशाना बनाया। पत्रकारों ने जब भगवान मान से रैली में 4 घंटे देरी से आने का कारण पूछा तो वे भड़क गए और हाथापाई पर उतर आए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद भगवान मान एक बार फिर नए विवादों में घिर गए हैं। इस बार भगवंत मान ने पत्रकारों को निशाना बनाया। पत्रकारों ने जब भगवान मान से रैली में 4 घंटे देरी से आने का कारण पूछा तो वे भड़क गए और हाथापाई पर उतर आए।
इस दौरान मान ने न सिर्फ पत्रकारों से बदतमीजी की बल्कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अखबार न पढ़ने की नसीहत दी।
दरअसल पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहेब के कस्बा बस्सी पठाना में गुरुवार को आप सांसद भगवंत मान की रैली का आयोजन करवाया गया था। रैली में 4 घंटे लेट आने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे इस विषय पर सवाल पूछा तो वो भड़क गए और पार्टी के कार्यकर्ताओं से पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल से बाहर फेंकने के लिए कहा। भगवंत मान ने मंच से ही मीडिया को बिकाऊ कह डाला। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी पार्टी वाले अखबार नहीं पढ़ते।
मीडिया पर टिप्पणी किए जाने के बाद सभी मीडियाकर्मी रैली का बायकाट कर वहां से जाने लगे तो वहां बैठे लोगों ने उन्हें घेर लिया और मीडिकर्मियों के कैमरे छीनने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान आप उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा और पार्टी के बस्सी पठाना ने वहां माहौल शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन मान ने बस्सी पठाना के हाथ से माइक छीनी और मीडिया पर पैसे लेने का आरोप लगा दिया।
भगवंत ने कहा कि मुझे पता है 'तुम लोग नाम छापने के लिए पैसे लेते हो। तुम लोग किसी के पास जाकर कहते हो तुम्हारे पास उनके खिलाफ खबर है। तुम उनसे पैसे मांगते हो।'
मान ने कहा कि कहा कि ‘कल अखबार की सुर्खियां होंगी कि वो 4 घंटे लेट आए। ये लोग मुझ पर यह भी आरोप लगाएंगे कि मैंने इनकी बेईज्जती की।'
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स