होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मारे गए पत्रकार की पत्नी को जान से मारने की मिली धमकी
मारे गए पत्रकार की पत्नी को जान से मारने की मिली धमकी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार के बहुचर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी आशा रंजन को अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने महादेवा ओपी (आउटपोस्ट) में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। धमकी मिलने के बाद पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिहार के बहुचर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी आशा रंजन को अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने महादेवा ओपी (आउटपोस्ट) में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। धमकी मिलने के बाद पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी व परिवार काफी दहशत में है।
राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच सीबीआइ कर रही है। इस हत्याकांड में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का नाम भी लिया जा रहा है।
बुधवार को एसपी को दी अपनी शिकायत में आशा रंजन ने कहा कि 26 दिसंबर की रात 12:28 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन पर फोन आया और जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा कि क्या शहाबुद्दीन को जानते हो? हां, कहने पर उसने धमकी देते हुए कहा कि बहुत नाटक हो गया। तुम लोग अभी सीधे-सीधे अपना सुप्रीम कोर्ट वाला केस वापस लो, वरना इतने टुकड़ों में काटेंगे कि कोई पहचान नहीं पाओगे।
आवेदन में उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि हमें मिली सुरक्षा भी सिर्फ नाम मात्र की और वो भी कागजों पर है। उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। उन्होंने आवेदन की प्रति एसपी व सीबीआई के जांच अधिकारी को भी भेजी है।
गौरतलब है कि अपराधियों ने 13 मई 2016 को गोली मारकर राजदेव रंजन की हत्या उस समय कर दी थी जब वे कार्यालय से अपने आवास को लौट रहें थे। घटना के बाद राज्य सरकार की अनुशंसा में सीबीआई मामलें की जांच कर रही है।
बता दें कि राजदेव हत्याकांड में आशा रंजन ने शहाबुद्दीन पर साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल शिफ्ट किए जाने को लेकर याचिका दायर की है। इस पर फैसला नहीं आया है। पत्रकार राजदेव रंजन के मामलें के जांच कर रही सीबीआई की टीम अभी सीवान में ही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स