होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
दैनिक जागरण की नोएडा यूनिट में हुआ बड़ा बदलाव...
दैनिक जागरण की नोएडा यूनिट में हुआ बड़ा बदलाव...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिन्दी अखबार ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) की नोएडा यूनिट के संपादकीय विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। प
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिन्दी अखबार ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) की नोएडा यूनिट के संपादकीय विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। पता चला है कि वरिष्ठ पत्रकार मनोज झा को दिल्ली-एनसीआर का नया संपादकीय प्रभारी बनाया गया है।
मनोज झा फिलहाल दैनिक जागरण की नोएडा यूनिट में ही सेंट्रल डेस्क पर सीनियर न्यूज एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। इससे पहले वह मेरठ में भी काम कर चुके हैं। बिहार के रहने वाले मनोज झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। दिल्ली एनसीआर के दैनिक जागरण के कुल 18 एडिशन्स हैं जिसमें यूपी, हरियाणा के कई जिले शामिल हैं।
वहीं इस पद पर कार्य कर रहे ब्रज बिहारी चौबे को क्या नया जिम्मेदारी सौंपी गई है, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। ब्रज बिहारी चौबे फिलहाल छुट्टी पर अपने गांव गए हुए हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स