होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उरी की कवरेज कर लौट रहे पत्रकारों पर हमला, Zee का रिपोर्टर घायल
उरी की कवरेज कर लौट रहे पत्रकारों पर हमला, Zee का रिपोर्टर घायल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद वहां कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकार मंगलवार को श्रीनगर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में मीडियाकर्मियों की कारों पर मंगलवार को शाम प्रदर्शनकारयों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें एक कश्म
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद वहां कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकार मंगलवार को श्रीनगर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में मीडियाकर्मियों की कारों पर मंगलवार को शाम प्रदर्शनकारयों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें एक कश्मीरी पत्रकार घायल हो गया।
[caption id="attachment_26222" align="alignleft" width="195"]बता दें कि इस पत्रकार का नाम अनीस जरगार और यह जी मीडिया ग्रुप के साथ जुड़ा हुआ है। पत्थर लगने से अनीस का बांह में फ्रैक्चर हो गया।
अनीस के मुताबिक, जब वह दिल्ली से उरी हमले की खबर देने आए कुछ अन्य पत्रकारों के अपनी कार से वापस लौट रहे थे। वे जब श्रीनगर-मुजफ्फराबाद हाइवे के नूर हॉस्पिटल के पास पहुंचे कि तभी रास्ते में कुछ लड़कों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद उन्होंने अपना सिर बचाने की कोशिश की, लेकिन एक पत्थर आकर उनकी बांह पर लगा जिससे वे घायल हो गए। यह घटना श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर के एचएमटी इलाके में घटी।
अनीस ने बताया कि अन्य सभी पत्रकार सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साथ एक ओबी वैन थी।
हालांकि इसके बाद अनीस को बर्जुला के बोन एंड जॉइंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बांह फ्रैक्चर हो गया है।
बता दें कि कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल मुहाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से उपद्रव जारी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स