होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार का शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस...

पत्रकार का शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक पत्रकार का शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत युवक की पहचान स्थानीय पत्रकार हरि प्रकाश के रूप में हुई है। हिंदी अखबार के जर्नलिस्ट हरिप्रकाश का शव सोमवार की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक पत्रकार का शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत युवक की पहचान स्थानीय पत्रकार हरि प्रकाश के रूप में हुई है।

हिंदी अखबार के जर्नलिस्ट हरिप्रकाश का शव सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के समीप मिला। मामला  कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद का है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पन्ने का सुसाइड नोट, सल्फास का डब्बा और प्रेस कार्ड बरामद किया है।

सुसाइड में लिखा है कि तनाव के कारण वह कदम उठा रहा है। सुसाइड नोट में हरिप्रकाश ने अपनी मां को लिखा है कि 'मैं कैसे फंसा इसकी कहानी अपनी डायरी में लिखी है, जो घर के अलमारी में है।

वहीं इस संबंध में जर्नलिस्ट के पिता जीतन महतो ने कटकमदाग थाने में अपने पुत्र का अपहरण कर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है। जहां से बॉडी मिली है, वह स्थान उनके घर से 4 किलोमीटर दूर है। एफआईआर में जर्नलिस्ट की गर्लफ्रेंड प्रीति अग्रवाल और अन्य को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मृतक का बिसरा को प्रिजर्व किया गया है।

पत्रकार के पिता ने एफआईआर में लिखा है कि उनका पुत्र हरि प्रकाश 30 दिसंबर को दो बजे दिन में ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकाला था। रात को वापस नहीं लौटने के बाद परिजन उसके खोजबीन में लगे हुए थे। इसी क्रम में दो जनवरी 17 को सुबह में जानकारी मिली कि हजारीबाग रेलवे स्टेशन के समीप उसका शव पड़ा है।

पिता ने आशंका जाहिर की है कि हरि प्रकाश की हत्या कर उसका शव को रेलवे ब्रिज के समीप फेंक दिया गया। अपनी शिकायत में पिता ने आगे कहा कि हजारीबाग सदर अस्पताल में कार्यरत काउंसलर प्रीति अग्रवाल जो हरि प्रकाश की गर्लफ्रेंड है, उसके साथ उसकी अनबन चल रही थी। 10 दिन पहले उसने हरि प्रकाश को गवाह बनाकर सदर थाना में कांड संख्या 1045/16 दर्ज कराया था।

इसमें प्रीति ने टाटीझरिया निवासी वर्तमान पता लाखे निवासी मो. ईस्माइल उर्फ बबलू पर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया था। उस आवेदन में हरि प्रकाश को गवाह के रूप में जिक्र किया गया है।

पिता ने एफआईआर में कहा कि मालूम होता है कि प्रीति अग्रवाल की छवि अच्छी नहीं है और वो उनके बेटे को उक्त केस को लेकर धमकी दे रही थी, जिसे लेकर हरि प्रकाश ने अपने घर में भी जान को लेकर खतरा बताया था।

उसने कहा था कि वह महिला उसे मरवा देगी या एड्स का इंजेक्शन लगवा देगी। पिता का आरोप है कि प्रीति अग्रवाल और उनके सहयोगियों ने मिलकर पहले हरि प्रकाश का अपहरण किया फिर उसकी हत्या कर शव को स्टेशन समीप फेंक दिया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

23 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 hour ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

30 minutes ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

16 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

45 minutes ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

12 minutes ago