होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ईनाडु को अलविदा कह अब इस न्यूज चैनल से जुड़े जगन्नाथ शर्मा
ईनाडु को अलविदा कह अब इस न्यूज चैनल से जुड़े जगन्नाथ शर्मा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। युवा पत्रकार जगन्नाथ शर्मा ने ईनाडु इंडिया वेब पोर्टल (RFC, हैदराबाद) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी ‘समाचार प्लस- उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड’ न्यूज चैनल के साथ शुरू की है। ‘लाइव इंडिया’ न्यूज च
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
युवा पत्रकार जगन्नाथ शर्मा ने ईनाडु इंडिया वेब पोर्टल (RFC, हैदराबाद) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी ‘समाचार प्लस- उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड’ न्यूज चैनल के साथ शुरू की है।
‘लाइव इंडिया’ न्यूज चैनल से करियर की शुरुआत करने वाले जगन्नाथ शर्मा इससे पहले आर्यन टीवी (पटना), दैनिक जागरण (अलीगढ़) और ईटीवी न्यूज चैनल (हैदराबाद) में इंटर्नशिप भी कर चुके हैं। 2012 में लाइव इंडिया जॉइन करने वाले जगन्नाथ ने सितंबर, 2015 में इस संस्थान को छोड़ा था। इसके बाद वे ईनाडु इंडिया हिन्दी वेब पोर्टल (हैदराबाद) के साथ जुड़ गए। यहां उन्होंने एक साल तक काम किया।
मूलत: बिहार के मधुबनी के रहने वाले जगन्नाथ शर्मा ने मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन(BJMC) और इसी विषय में नालंदा ओपन यूनिवर्सटी से मास्टर डिग्री (MJMC) किया है। जगन्नाथ को पत्रकारिता का लगभग 4 साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स