होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े ये सात नए चेहरे...
इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े ये सात नए चेहरे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इंडिया टुडे ग्रुप में सात लोगों के जुड़ने खबर है। इनमें प्रियंका शर्मा, कपिल कुमार, मयंक पटेल, आरती मिश्रा, आभिषेक आनंद, देवाजीत बोरा और आभिषेक सिंह का नाम शामिल है। बता दें कि प्रियंका शर्मा ने साधना न्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इंडिया टुडे ग्रुप में सात लोगों के जुड़ने खबर है। इनमें प्रियंका शर्मा, कपिल कुमार, मयंक पटेल, आरती मिश्रा, आभिषेक आनंद, देवाजीत बोरा और आभिषेक सिंह का नाम शामिल है।
बता दें कि प्रियंका शर्मा ने साधना न्यूज चैनल से यहां जॉइन किया है और उन्हें ‘दिल्ली आजतक’ में चैनल असिसटेंट प्रड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है, जो जाने-माने पत्रकार शम्स ताहिर खान के नेतृत्व में काम करेंगी।
वहीं कपिल कुमार टीवी टुडे नेटवर्क एग्जिक्यूटिव शेड्यूलिंग के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। वे यहां न्यूज24 से आए हैं।
मयंक शर्मा को ‘आजतक’ न्यूज चैनल के एडिटोरियल डेस्क में ट्रेनी बनाया गया है। फिलहाल उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की है, जबकि आरती मिश्रा को इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल विंग का चीफ सब एडिटर बनाया गया है, वे यहां दैनिक 'हिन्दुस्तान' से आईं हैं। वे वहां फीचर टीम का हिस्सा थी। आरती इससे पहले अमर उजाला के साथ भी काम कर चुकी हैं।
अभिषेक आनंद दैनिकभास्कर.कॉम में बतौर सब एडिटर ‘खबरें जरा हटके’ सेक्शन में थे। उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल विंग में जॉइन किया है।
इसके साथ ही देवाजीत बोरा ने असोसिएट डायरेक्टर और अभिषेक सिंह ने आजतक के डिजिटल विंग ट्रेनी के तौर पर जॉइन किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स