होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, कैसे पाकिस्तान अखबार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बनाया अपना हीरो...

जानिए, कैसे पाकिस्तान अखबार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बनाया अपना हीरो...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अकसर विरोध कर चर्चा में रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार उनकी तारीफ करने के बाद पाकिस्तानी मीडिया के हीरो बन गए हैं। दरअसल केजरीवाल ने पाकिस्तान में भा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अकसर विरोध कर चर्चा में रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार उनकी तारीफ करने के बाद पाकिस्तानी मीडिया के हीरो बन गए हैं।

दरअसल केजरीवाल ने पाकिस्तान में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्‍ट्राइक की सोमवार को जमकर तारीफ की, लेकिन इस दौरान उन्‍होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे पाकिस्तानी मीडिया ने मुद्दा बना दिया। 2 मिनट 52 सेकेंड के इस विडियो में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें सलाम किया।

केजरीवाल ने विडियो में कहा, ‘हमारी सेना ने पिछले हफ्ते वीरता दिखाते हुए उरी हमले में 19 सैनिकों की शहादत का बदला लिया। प्रधानमंत्री के साथ मेरे 100 से ज्यादा मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, मैं उन्हें सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इंटरनेशनल मीडिया में भारत की साख बिगाड़ने के लिए झूठा प्रचार कर रहा है, वह पत्रकारों को सीमा पर लाकर ये कह रहा है कि यहां कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की गई है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भी कहा कि ऐसी कोई गोलीबारी नहीं हुई। सीएनएन की रिपोर्ट में भी कहा गया कि पाक सेना कह रही है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उस रिपोर्ट को देखकर खून खौल उठा बुरी तरह से। बीबीसी वाले, न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स वालों की रिपोर्ट भी चल रही है। पाकिस्‍तान भारत की साख खराब करने में लगा है। मेरी प्रधानमंत्रीजी से अपील है कि जैसे जमीन पर मजा चखाया है वैसे ही पाकिस्‍तान जो झूठा प्रोपगैंडा कर रहा है उसे भी बेनकाब किया जाए। पूरा देश आपके साथ है। हम सबके आपके साथ है। देश से अपील है कि पाकिस्‍तान के इस प्रोपगैंडा पर भरोसा ना करें।’

पाक मीडिया ने केजरीवाल के इस विडियो को भुनाते हुए सर्जिकल स्‍ट्राइक पर फिर सवाल खड़े किए हैं। पाकिस्‍तानी अखबार ‘द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून’ ने 'दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने सर्जिकल स्‍ट्राइक पर उठाए सवाल' शीर्षक से खबर लगाई है। इसमें लिखा है कि अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया के बाद भारत में भी इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। खबर में आगे लिखा है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी से सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत पेश करने की मांग की है जिस पर अभी भी रहस्‍य बना हुआ है।

यहां देखें विडियो:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

6 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

6 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

6 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago