होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘IPRCCA’ में आज ये स्पीकर करेंगे चर्चा, रखेंगे 'मन की बात'
‘IPRCCA’ में आज ये स्पीकर करेंगे चर्चा, रखेंगे 'मन की बात'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) की ओर से ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स’ (IPRCCA) 2016 की घोषणा गुरुवार 15 दिसंबर को आयोजित एक समारोह में की जाएगी। चार कैटेगरी और 22 सब कैटेग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) की ओर से ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स’ (IPRCCA) 2016 की घोषणा गुरुवार 15 दिसंबर को आयोजित एक समारोह में की जाएगी। चार कैटेगरी और 22 सब कैटेगरी में यह अवॉर्ड्स मार्केट की प्रमुख कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी और पीआर एक्टिविटीज के लिए दिए जाएंगे। ‘Adfactors PR’ द्वारा प्रजेंट यह कार्यक्रम ‘मीडिया मंत्रा’ (Media Mantra) द्वारा पॉवर्ड किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ‘IPRCCA’ अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं एंट्रीज, देखें पूरी लिस्ट
कार्यक्रम का आयोजन कनाट प्लेस स्थित ‘FLYP@MTV Cafe’ में किया जाएगा। शाम पांच बजे से आयोजित अवॉर्ड कार्यक्रम को जूरी हेड ‘फ्लिपकार्ट’ (Flipkart) के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख (Head of Corporate Communications) सेंजम राज शेखर के अलावा ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ (India Today Group) के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई भी संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अन्य स्पीकर्स-पॉलिटिकल जर्नलिस्ट और ‘सीएनएन न्यूज 18’ (CNN News18) के न्यूज एंकर भूपेंद्र चौबे, ‘वोडाफोन इंडिया’ (Vodafone India) के हेड (External Communications) कुमार दीप बनर्जी, ‘मीडिया मंत्रा’ (Media Mantra) की को-फाउंडर और डायरेक्टर पूजा पाठक, ‘इंटीग्रल पीआर’ (Integral PR) के चेयरमैन शरीफ रंगनेकर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विभा बख्शी को सुनने का मौका भी मिलेगा।
गौरतलब है कि इस अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनी की लिस्ट को तैयार में ‘फ्लिपकार्ट’ (Flipkart) के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख (Head of Corporate Communications)सेंजम राज शेखर के नेतृत्व में 13 सदस्यों की जूरी बनाई गई थी। पैनल में उनके अलावा अभिषेक जोशी, गायत्री रथ, गिरीश जे कालरा, करुणा गुल्यानी, मीनू हांडा, मौसमी दत्त, रोमा बलवानी, श्रवणी डंग, सोनिया धवन, सुजीत एम पाटिल, सुनील और वर्ष चैनानी शामिल थे। पिछले शुक्रवार को हुई जूरी मीट में आवेदनों की जांच के बाद जूरी ने यह लिस्ट तैयार की थी, जिनमें से विजेताओं के नाम की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स