होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IPRCCA 2016 : मीडिया के लिए सिर्फ अविश्‍सनीयता ही चिंता का विषय नहीं, बोले दिग्‍गज

IPRCCA 2016 : मीडिया के लिए सिर्फ अविश्‍सनीयता ही चिंता का विषय नहीं, बोले दिग्‍गज

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। एक्‍सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एक्‍सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) की ओर से ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्‍युनिकेशन अवॉर्ड्स’ (IPRCCA) 2016 के सातवें एडिशन के विजेताओं की घोषणा गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान कर दी गई। इस दौरान ‘वोडाफोन इंडिया’ (Vodafone India) के हेड (External Communications) कुमार दीप बनर्जी के नेतृत्‍व में ‘Media in the age of mistrust’ विषय पर पैनल डिस्‍कशन का आयोजन भी किया गया।

 संदेह और विश्‍वसनीयता

वर्तमान परिस्थितियों को खतरनाक और महत्‍वपूर्ण बताते हुए ‘मीडिया मंत्रा’ (Media Mantra) की को-फाउंडर और डायरेक्‍टर पूजा पाठक का मानना है कि इसके लिए कोई निश्चित समाधान नहीं है। इंटीग्रिटी पर जोर देते हुए उनका कहना था कि मीडिया के लिए सिर्फ अविश्‍सनीयता ही चिंता का विषय नहीं है।

उनका कहना था, ‘यह मामला सभी सेक्‍टरों में है। इसका ताजा उदाहरण रतन टाटा और साइरस मिस्‍त्री के बीच चल रहा विवाद है, यह कॉरपोरेट सेक्‍टर में मिसट्रस्‍ट (mistrust) का सबसे अच्‍छा उदाहरण है। पाकिस्‍तान में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्‍ट्राइक के बारे में उनका कहना था कि उस समय भी अविश्‍सनीयता का मामला तेजी से उठा था जब कुछ लोगों ने देश की सेना पर शक जताते हुए अनर्गल बयानबाजी शुरू कर दी थी।’

वहीं ‘इंटीग्रल पीआर’ (Integral PR) के चेयरमैन शरीफ रंगनेकर  का कहना था कि अविश्‍वसनीयता (mistrust) बिजनेस के लिए ठीक नहीं है। हालांकि यह कुछ ऐसे मीडिया हाउस के लिए ठीक हो सकती है जो लोगों को गुमराह करते हैं। उनका साफ कहना था कि विश्‍वसनीयता (credibility) एक मुद्दा है जिसे कम और ज्‍यादा मीडिया द्वारा किया जाना है। रंगनेकर ने कहा, ‘परेशानी अधिकतर उस समय शुरू होती है जब प्रेस का स्‍वामित्‍व कॉरपोरेट के पास आ जाता है।’

जोड़-तोड़ करना और सनसनी फैलाना (Manipulation & Sensationalism)

‘realities of the times we live’ के बारे में ‘सीएनएन न्‍यूज 18’ (CNN News18) के न्‍यूज एंकर भूपेंद्र चौबे ने स्‍वीकार किया कि हाल ही में उनके द्वारा की गईं कुछ अच्‍छी स्‍टोरी ‘पीआर इंडस्‍ट्री’ से निकलकर आई थीं। उन्‍होंने बेझिझक स्‍वीकार किया कि प्रेस और पीआर दोनों आपस में मिलकर सहयोग कर सकते हैं। भूपेंद्र चौबे ने कहा, ‘मुझे इस बात में कोई परेशानी नहीं है कि पीआर से जुड़ा कोई व्‍यक्ति मेरे पास आकर मुझे किसी स्‍टोरी के बारे में बता रहा है।’ चौबे के लिए यह चिंता का विषय इसलिए भी था कि वह सोशल मीडिया पर मैनुपु‍लेशन (manipulation) के खुद गवाह रह चुके हैं।

जीवन में मिले अवसरों के बारे में उन्‍होंने कहा, ‘सात बार ऐसा हुआ कि मैंने अपने दिल को निर्णय लेने दिया और तीन बार मैंने समय पर चीजें छोड़ दीं।’

फिल्‍म निर्माता विभा बख्‍शी ने भी अपनी प्रोफेशनल जर्नी के कुछ उदाहरण देते हुए संयम बरतने पर जोर दिया। विभा ने कहा, ‘डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म निर्माता के रूप में आपको काफी जिम्‍मेदार बनना होगा।’ अपनी फिल्‍म ‘Daughters of Mother India’ पर काम करने के दौरान बख्‍शी दिल्‍ली पुलिस कमांड और कंट्रोल रूम में भी गई थीं। यहां से उन्‍हें कई सनसनीखेज बातें मिल सकती थीं लेकिन उन्‍होंने ऐसा न करने का निर्णय लिया।

विभा ने कहा, ‘हमें पता है कि लोग कैसे भावुक हो जाते हैं और कई बार उनकी भृकुटि कैसे तन जाती थी।’ उन्‍होंने पीआर फर्म को धन्‍यवाद भी अदा किया जिसके सपोर्ट के बिना उनकी फिल्‍म ‘Daughters of Mother India’ लोगों के सामने नहीं आ सकती थी।

आखिर में बनर्जी ने पैनल डिस्‍कशन का समापन किया। उन्‍होंने चीजों को दिखाने के लिए ग्‍लैमर टच दिए जाने की जरूरत है लेकिन अपने सिद्धांतों और नैतिक मूल्‍यों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।

 गौरतलब है कि यह अवॉर्ड पीआर इंडस्ट्री की सफलता और उनके योगदान को एक नई पहचान दिलाने के लिए दिया जाता है। चार कैटेगरी और 22 सब कैटेगरी में यह अवॉर्ड्स मार्केट की प्रमुख कम्‍युनिकेशन स्‍ट्रेटजी और पीआर एक्टिविटीज के लिए दिए गए। ‘Adfactors PR’ द्वारा प्रजेंट यह कार्यक्रम ‘मीडिया मंत्रा’ (Media Mantra) द्वारा पॉवर्ड किया गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

21 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

21 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

23 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

6 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

6 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

21 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

6 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

5 hours ago