होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, क्या है ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के बारे में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर का नजरिया...
जानिए, क्या है ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के बारे में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर का नजरिया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिया जाने वाले
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिया जाने वाले 'इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर' (IMPACT Person of the Year) अवॉर्ड इस साल 13 दिसंबर 2016 को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मुंबई के आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में किया गया। इस बार पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर- अवॉर्ड 2016’ का खिताब जीता। इस रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता अनिल कपूर थे, जिन्होंने शर्मा को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया।
अनिल कपूर ने मीडिया जगत की हस्ती अरनब गोस्वामी और राज नायक की प्रशंसा के साथ अपना संबोधन शुरू किया। इस भाषण द्वारा लोगों को ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के बारे में अनिल कपूर के नजरिये से वाकिफ होने का भी मौका मिला।
अनिल कपूर का कहना था, ‘ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री मेरे लिए नई है। चार साल पहले मैं इस बारे में ज्यादा नहीं जानता था कि रेटिंग कैसे निकाली जाती है और एडवर्टाइजिंग व टेलिविजन प्रॉडक्शन का काम कैसे होता है। तब से लेकर अब तक इसमें काफी बदलाव आ चुका है। आज इस रूम में मुझे लगता है कि उन लोगों के मुकाबले मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है जिन्होंने मीडिया, मार्केटिंग एडवर्टाइजिंग की बारीकियां सीखने में कई दशक लगा दिए हैं। मैं इसे फ्रेटरनिटी (fraternity) कहकर भी पुकार सकता हूं क्योंकि यहां के लोगों में भाईचारे के साथ एक-दूसरे के बिजनेस की भी गहरी समझ है।’
उन्होंने कहा, ‘आर्गनाइजेशन में और प्रभाशीलता लाने में IMPACT Person of the Year,2016 अवॉर्ड का भी बहुत बड़ा योगदान है। इस तरह के पुरस्कार से न सिर्फ आर्गनाइजेश के गोल और विजन को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है बल्कि यह कई महत्वपूर्ण बदलावों में भी अहम भूमिका निभाता है। इस बार हमें इस अवॉर्ड के लिए कई नॉमिनेशंस मिले थे जिनमें से प्रत्येक ने देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इनमें आईपीजी मीडियाब्रैंड्स इंडिया (Mediabrands India) के सीईओ शशि सिन्हा और ग्रुप एम साउथ एशिया (GroupM, South Asia) के सीईओ सीवीएल श्रीनिवास ऐसे मीजरमेंट उपायों (measurement metrics) की बेहतरी की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, जो ब्रॉडकास्टर्स और प्रिंट के पाठकों के लिए उपयोगी हैं। इसके अलावा ऐसे अन्य एंटरप्रिन्योर भी शामिल थे जो अपनी काबिलियत व विजन की बदौलत देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।’
आखिर में उन्होंने कहा, ‘यह साल इंडस्ट्री के लिए काफी जबरदस्त रहा है। इस साल हमने देखा कि देश में कितने सारे पॉलिसी चेंज हुए हैं और नेताओं ने किस तरह से इन्हें लागू किया है।’
गौरतलब है कि इस अवॉर्ड के लिए इस बार कुल पांच नॉमिनी ने फाइनल में अपनी जगह बनाईथी, जिनमें दो जाइंट नॉमिनी शामिल थे। इनमें पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा के अलावा नीति आयोग (NITI Aayog) के सीईओ अमिताभ कांत, पतंजलि (Patanjali ) के बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण, ओला कैब्स (OLA Cabs) के सह संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल एवं आईपीजी मीडियाब्रैंड्स इंडिया (Mediabrands India) के सीईओ शशि सिन्हा और ग्रुप एम साउथ एशिया (GroupM, South Asia) के सीईओ सीवीएल श्रीनिवास शामिल थे।
‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’ का प्रजेंटिंग पार्टनर कलर्स था और सोनी लिव ने इसे पॉवर्ड किया (IMPACT Person of the Year, 2016 had Colors as the presenting partner, and was powered by Sony Liv.), जबकि इसके असोसिएट पार्टनर 9X, सब ग्रुप (SAB Group) और साकाल मीडिया ग्रुप (Sakal Media Group) थे। इसके को-पार्टनर फर्स्टपोस्ट (Firstpost), डीएनए (DNA) और गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) थे।
ये हैं पिछले वर्षों के विजेता
अब तक यह पुरस्कार सीएनएन-आईबीएन (CNN-IBN) के तत्कालीन एडिटर इन चीफ राजदीप सरदेसाई (2006), कलर्स के राजेश कामत (2009), स्टार इंडिया नेटवर्क (Star India Network) के उदय शंकर (2010), टैपरूट इंडिया (TapRoot India) के चेयरमैन एवं सह संस्थापक एजनेलो डायस और नेटवर्क18 के हरीश चावला (2011), पूर्व सूचना एंव प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी (2012), बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (Bennett, Coleman & Co) के विनीत जैन (2013), जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के पुनीत गोयनका (2014), वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर अरनब गोस्वामी (2015) आदि को मिल चुका है। ‘स्टार इंडिया’ के उदय शंकर को वर्ष 2014 में इंपैक्ट पर्सन ऑफ द डिकेड (IMPACT Person of the Decade) के सम्मान से नवाजा गया था।
टैग्स