होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पीएम संग राहुल जोशी ने दिखाया दम, 2 सितंबर के प्राइम टाइम में नेटवर्क18 बना नंबर 1
पीएम संग राहुल जोशी ने दिखाया दम, 2 सितंबर के प्राइम टाइम में नेटवर्क18 बना नंबर 1
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू के प्रसारण को लेकर व्युअरशिप के मामले में Network18 Group ने नंबर वन का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि ये इंटरव्यू नेटवर्क 18 के ग्रुप एडिटर राहुल जोशी ने किया था। एक तरह से ये राहुल जोशी का टीवी स्क्रीन पर डेब्यू भी था। Network18 Group के हिन्दी चैनल IBN7 न्यूज चैनल का दावा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू के प्रसारण को लेकर व्युअरशिप के मामले में Network18 Group ने नंबर वन का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि ये इंटरव्यू नेटवर्क 18 के ग्रुप एडिटर राहुल जोशी ने किया था। एक तरह से ये राहुल जोशी का टीवी स्क्रीन पर डेब्यू भी था। Network18 Group के हिन्दी चैनल IBN7 न्यूज चैनल का दावा है कि दो सितंबर को रात नौ बजे जिस वक्त प्रधानमंत्री का इंटरव्यू टेलिकास्ट हुआ, IBN7 देश के तमाम हिंदी समाचार चैनलों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 रहा। नेटवर्क 18 की ओर से कहा गया कि बीएआरसी(BARC) के आंकड़ों के मुताबिक, IBN7 ने इस इंटरव्यू के दौरान कई हिंदी चैनलों को पीछे छोड़ दिया। वहीं ग्रुप के अंग्रेजी चैनल CNN-News18 का दावा है कि इस इंटरव्यू के टेलिकास्ट के दौरान उसकी व्यूअरशिप नंबर वन चैनल से दोगुनी से भी ज्यादा रही। प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय न्यूज चैनल को नरेंद्र मोदी का यह दूसरा इंटरव्यू था। इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था, और खेल आदि महत्वूपर्ण मुद्दों पर खुलकर बातचीत की थी। इससे पहले उन्होंने ‘टाइम्स नाऊ’ को पिछले महीने इंटरव्यू दिया था। BARC के आंकड़ों का हवाला देते हुए CNN-News18 का दावा है कि इस इंटरव्यू के प्रसारण के दौरान छह बड़े शहरों में चैनल की व्युअरशिप 55 प्रतिशत रही । वहीं ऑल इंडिया स्तर पर यह व्युअरशिप 44 प्रतिशत थी, जो जोनर में सर्वाधिक थी। नेटवर्क 18 ने ये भी कहा कि IBN7 पर इस इंटरव्यू के प्रसारण के दौरान चैनल की व्युअरशिप देश भर के 136 न्यूज चैनलों में सबसे ज्यादा थी।
टैग्स