होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / USA: पाक ने NDTV की पत्रकार को 'इंडियन' कह बाहर निकाला
USA: पाक ने NDTV की पत्रकार को 'इंडियन' कह बाहर निकाला
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमेरिका के न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के विदेश सचिव की मीडिया ब्रीफिंग से ठीक पहले
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यह घटना तब घटी जब न्यूयॉर्क के रूसवेल्ट होटल में पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा से पहले मीडिया को ब्रीफ करने वाले थे।
नम्रता ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया ‘इंडियन को निकालो।’ कोई आश्चर्य नहीं, हम भी संभवतया ऐसा ही करेंगे।’
Told "Indian ko nikalo" at #Pakistan press con #UNGA #UriAttacks. Not surprised, we would probably do the same...
— Namrata Brar (@namratabrar) September 20, 2016
भारत के जम्मू-कश्मीर के उरी में रविवार को आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है।
इस पत्रकार वार्ता के दौरान भारत के किसी की भी मीडियाकर्मी को शामिल नहीं होने दिया गया, जोकि अब साफ दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच संबंध किस हद तक खराब होते जा रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स