होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाकिस्तान ने CNN-News 18 पर लगाया झूठा इंटरव्यू चलाने का आरोप...
पाकिस्तान ने CNN-News 18 पर लगाया झूठा इंटरव्यू चलाने का आरोप...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान सरकार ने एक प्रमुख भारतीय चैनल पर पाकिस्तानी अधिकारी का फर्जी इंटरव्यू प्रसारित करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का आरोप है कि CNN-News 18 न
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान सरकार ने एक प्रमुख भारतीय चैनल पर पाकिस्तानी अधिकारी का फर्जी इंटरव्यू प्रसारित करने का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का आरोप है कि CNN-News 18 ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के पुलिस अधिकारी गुलाम अकबर का फर्जी इंटरव्यू प्रसारित किया है, जिसमें कथित तौर पर उसने भारतीय सर्जिकल स्ट्राइक की पुष्टि की है।
मंत्रालय ने एक बयान में बताया, ‘संवाददाता ने खुद को पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक के तौर पर पेश किया।’ मंत्रालय ने आगे कहा, ‘अकबर ने फोन पर ऐसी कोई बात करने से साफ इनकार किया है और तो और भारतीय टीवी चैनल की रिकॉर्डिंग में आवाज भी उनकी (अकबर की) नहीं है।’
पाकिस्तान ने भारतीय मीडिया की निंदा करते हुए कहा कि घरेलू राजीनीतिक उपयोग के लिए यह जालसाजी की गई। कहा गया कि यह एक स्पष्ट संकेत है कि भारत अपने गलत दावों को साबित करने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा कि हम इस बात की उम्मीद करते हैं CNN इस मामले की गंभीरता को समझेगा और वो जिस भारतीय टीवी चैनल के साथ जुड़ा हुआ है, उसके खिलाफ कार्यवाही करेगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स