होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूपी/यूके से लॉन्च हुआ न्यूज चैनल, रिपोटर्स की है जरूरत, कीजिए अप्लाई
यूपी/यूके से लॉन्च हुआ न्यूज चैनल, रिपोटर्स की है जरूरत, कीजिए अप्लाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सैटेलाइट चैनलों की दुनिया में ‘इंडिया वॉच’ नाम से एक नया खिलाड़ी प्रवेश कर चुका
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘इंडिया वॉच’ नाम से यह चैनल फिलहाल रिलायंस के 421 और नेटविजन के 221 नम्बरों पर दिखाई देने लगा है और जल्द ही टाटा स्काई, ‘रिलायंस’ के 421 और ‘नेटविजन’ के 221 नम्बरों पर दिखाई देने लगा है और जल्दी ही ‘टाटा स्काई’, ‘विडियोकॉन’,‘सन-डायरेक्ट’सरीखे दूसरे प्लेटफॉर्म्स के दर्शकों को भी दिखने लगेगा।
टैग लाइन ‘ख़बर जहां, नज़र वहां’ के साथ खबरों की दुनिया में पैर पसार रहे इस चैनल के प्रबंधकों का इरादा है कि ब्लॉक से लेकर राजधानी तक की सशक्त रिपोर्टिंग टीम के जरिए दर्शकों को प्रदेश-देश-विदेश में हो रही हर हलचल से वाकिफ रखा जाए। प्रदेशों में पैर जमा लेने के बाद प्रबंधन का म्यूजिक और बिजनेस चैनल लाने का भी इरादा है।
शशिधर द्विवेदी पूरे ग्रुप को हेड कर रहे हैं। शशिधर को प्रिंट और टीवी का एक लंब अनुभव रहा है। सहारा समय, वॉयस ऑफ इंडिया, मौर्या टीवी सरीखे कई बड़े मीडिया हाउस का हिस्सा रहे और न्यूज की दुनिया का बड़ा नाम डॉ. मुकेश कुमार को भी इस चैनल से जोड़ा जा चुका है। लखनऊ से भी कई बड़े नामों के इस संस्थान से जुड़ने की खबर है।
सूत्र बताते हैं कि मीडिया के कुछ प्रोफेशनल्स इस शुरुआत को बड़ा बनाने की कवायद में हैं, जो यह चाहते हैं कि पत्रकारिता का पुराना सम्मान, तेवर एक बार फिर से लौटना चाहिए और उन सच्चाइयों को आम लोगों के हक में सामने आना चाहिए जिन्हें अक्सर सेटिंग-गेटिंग का फार्मूला सतह पर नहीं आने देता।
संस्थान को यूपी-उत्तराखण्ड के कई जिलों में सशक्त संवाददाताओं की भी जरुरत है। इच्छुक रिपोर्टर अपनी फोटो और रेज्युमे ई-मेल आईडी indiawatchlko@gmail.com पर मेल कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 09628844666, 07505399281 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स