होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपनी इस पहल से लोगों में सामाजिक चेतना जगाएगा ‘इंडिया टुडे ग्रुप’
अपनी इस पहल से लोगों में सामाजिक चेतना जगाएगा ‘इंडिया टुडे ग्रुप’
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘इंडिया टुडे’ (India Today) ने अपनी नई पहल ‘India Tomorrow’ शुरू की है। इसके तहत लोगों को विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों के उन विचारों और सपनों के बारे में जानने का मौका मिलेगा, जो वह आने वाले समय में देश
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘इंडिया टुडे’ (India Today) ने अपनी नई पहल ‘India Tomorrow’ शुरू की है। इसके तहत लोगों को विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों के उन विचारों और सपनों के बारे में जानने का मौका मिलेगा, जो वह आने वाले समय में देश के लिए देखते हैं।
इंडिया टुडे ग्रुप ने अपनी 41वीं वर्षगांठ पर यह पहल शुरू की है और इसका मकसद आज के परिप्रेक्ष्य में बेहतर राष्ट्र का निर्माण करना है।
#IndiaTomorrow की थीम उसी तरह रखी गई है जैसे कि इस साल की शुरुआत में पांच टॉप डायरेक्टर्स ने देश के लिए शॉर्ट फिल्म तैयार की थीं। इम्तियाज अली, प्रदीप सरकार, रोहन सिप्पी, हंसल मेहता और मेघना गुलजार ने आज की मोबाइल पीढ़ी के लिए तीन मिनट की शॉर्ट फिल्म तैयार की थी और इसमें ‘India Tomorrow’ को लेकर अपने विचार व्यक्त किए थे।
इंडिया टुडे की इस पहल के तहत विभिन्न डायरेक्टरों ने अपनी खासियत के अनुसार इन शॉर्ट मोबाइल फॉर्मेट फिल्म को तैयार किया है, जो मोबाइल, डिजिटल और टेलिविजन मीडिय में लाखों लोगों के दिल को छू जाती है। इन फिल्मों में विभिन्न सामाजिक मुद्दे जैसे जातिवाद, लैंगिक भेदभाव आदि को उठाकर इनके प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है।
इन फिल्मों में विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, बिजनेस, ऑर्ट और स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों ने देश को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन और अरुण जेटली जैसी शख्सियत भी शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स