होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नोट बदलने का दबाव डालने पर पत्रकार पर कसा कानून का शिकंजा
नोट बदलने का दबाव डालने पर पत्रकार पर कसा कानून का शिकंजा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। छत्तीसगढ़ की सुकमा जिला पुलिस ने हैदराबाद हाईकोर्ट के वकील, पत्रकार और छात्रों सहित कुल 7 नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर नक्सलियों के नोट बदलने को लेकर ग्रामीणों पर दबाव बनाने के आरोप है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
छत्तीसगढ़ की सुकमा जिला पुलिस ने हैदराबाद हाईकोर्ट के वकील, पत्रकार और छात्रों सहित कुल 7 नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर नक्सलियों के नोट बदलने को लेकर ग्रामीणों पर दबाव बनाने के आरोप है।
पुलिस ने जन सुरक्षा अधिनियम लगाते हुए इन्हें नक्सली समर्थक बताया है। सुकमा जिले के कोंटा थाने में इन सभी की गिरफ्तारी के बाद इन्हें, सोमवार को सुकमा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सुकमा एएसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया, तेलांगाना राज्य के यह लोग लगातार छत्तीसगढ़ में घुसकर ग्रामीणों पर नोट बदली का दबाव बना रहे थे। ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद तेलांगाना पुलिस की मदद से घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक लाख रुपए के 500 व हजार रुपए के पुराने नोट मिले है। साथ ही नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है।
बता दें कि गिरफ्तार सभी सात लोगों में हाईकोर्ट अधिवक्ता आंध्र व तेलंगाना के बाला रविन्द्रनाथ, अधिवक्ता सीएच प्रभाकर, डी प्रभाकर, हैदराबाद के पत्रकार बी दुर्गाप्रसाद, पत्रकार मोहम्मद नाजीम, तेलंगाना विद्यार्थी वेदिका संस्था से जुड़े राजेंद्र प्रसा और रामानंदा लक्ष्मय शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स