होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भास्कर का दावा, उसके पर्दाफाश के चलते हटे यूपी के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल

भास्कर का दावा, उसके पर्दाफाश के चलते हटे यूपी के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक भास्कर के डिटिल विंग ने सोमवार को एक इनसाइड स्टोरी में खुलासा किया था कि कैसे दीपक सिंघल से आधी-अधूरी जानकारी मिलने पर मुलायम सिंह यादव ने गायत्री प्रजापति को कैबिनेट से बाहर करने के लिए सीएम को कहा था। दैनिक भास्कर ने बताया कि खनन मं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दैनिक भास्कर के डिटिल विंग ने सोमवार को एक इनसाइड स्टोरी में खुलासा किया था कि कैसे दीपक सिंघल से आधी-अधूरी जानकारी मिलने पर मुलायम सिंह यादव ने गायत्री प्रजापति को कैबिनेट से बाहर करने के लिए सीएम को कहा था। दैनिक भास्कर ने बताया कि खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को हटाए जाने की स्क्रिप्टय के पीछे दीपक सिंघल और मुलायम सिंह यादव का हाथा था।

हालांकि भास्कर का दावा है कि उनसे अपने सूत्रों से इस बात का पता लगाया कि दीपल सिंघल ने गायत्री प्रजापति को लेकर सीबीआई रिपोर्ट की जो बात मुलायम के बताई थी, वो गलत थी। और जब भास्कर की खबर के जरिए मुलायम को ये पता चला तो उन्होंने अपने सूत्रों से सीबीआई रिपोर्ट की बात की जांच कराई तो नतीजा वही निकला जो भास्कर ने प्रकाशित किया था कि दीपक सिंघल ने उन्हें आधी-अधूरी गलत जानकारी दी थी। और इसके बाद मुलायम के इशारे पर यूपी के चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल को उनके पद से हटा दिया गया और राहुल भटनागर को राज्य का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। इससे पहले राहुल फाइनेंस डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे।

भास्कर डॉट कॉम के पत्रकार रोहिताश्व  मिश्रा ने ये स्टोरी फाइल की है। आजकल  वे यूपी में चुनावों को देखते हुए भास्कर डॉट कॉम के लिए सक्रिय है। वैसे रोहिताश्व को रिसर्च, इन्वेस्टीगेशन और स्पेशल खबरों की रिपोर्टिंग का अच्छा अनुभव है। इससे पहले भी रोहिताश्व ने कुछ प्रभावी स्टोरीज की है जिसमें प्रमुख हैं- पाकिस्तान जाकर पहली बार दाऊद के सभी घरों की ग्राउंड रिपोर्ट एक्सक्लूसिव स्टोरी या देश के 6 बड़े मंदिरों में दान को लेकर की गई इन्वेस्टीगेटिव स्टोरी। मुकेश अम्बानी-गौतम अडाणी-अमिताभ बच्चन के डिफाल्टर रिश्तेदारों के नेक्सस की स्टोरी हो या फिर प्रसिडेंट की सैलरी से ज्यादा सरकारी ऑफिसर्स की सैलरी की स्पेशल स्टोरी आदि।

पूरा मामला समझने के लिए आप भास्कर डॉट कॉम की दोनों खबरे नीचे हेडलाइन पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं...

पढ़िए दैनिक भास्कर की ये पूरी खबर:

पढ़ें : DB IMPACT: चीफ सेक्रेटरी की शिकायत पर मुलायम ने मंत्री को बर्खास्त करवाया था, सच पता चला तो CS की करवा दी छुट्टी

पढ़ें : Inside Story: UP में एक घंटे में 2 मंत्री हटाए गए, मुलायम के फोन से लिखी गई अखिलेश के सबसे अमीर मंत्री की बर्खास्तगी की स्क्रिप्ट

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

17 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

16 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

16 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago