होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस लाइव डिबेट शो में भिड़े जब दो मेहमान, चले लात-घूसे और कुर्सियां
...इस लाइव डिबेट शो में भिड़े जब दो मेहमान, चले लात-घूसे और कुर्सियां
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दुनिया भर के अधिकांश टीवी न्यूज चैनलों पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर डिबेट शो होते रहते हैं और कई बार इस डिबेट में गर्मागर्मी भी देखने को मिलती है, लेकिन क्या हो जब डिबेट शो में आए मेहमान इस कदर नाराज हो जाएं कि एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दुनिया भर के अधिकांश टीवी न्यूज चैनलों पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर डिबेट शो होते रहते हैं और कई बार इस डिबेट में गर्मागर्मी भी देखने को मिलती है, लेकिन क्या हो जब डिबेट शो में आए मेहमान इस कदर नाराज हो जाएं कि एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दें।
दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ मिस्र के एलटीसी टीवी चैनल पर, जब इस शो में मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनने को लेकर बहस चल रही थी। सिडनी के इमाम मुस्तफा राशिद ने इसे मजहबी फर्ज के बजाए परंपरा बताया। मिस्र के वकील नबीह अल-वाहश ने इमाम के तर्क से असहमति जताई। जल्द ही दोनों के बीच ये मुद्दा बहुत गर्मा गया। मुस्तफा का कहना था कि मुस्लिम महिलाओं को बुर्का या फिर हिजाब पहनने की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस्लाम में महिलाओं को शराब पीने की भी मनाही नहीं है। इमाम की इस बात पर वकील नबीह भड़क गए।
शुरुआत तो जुबानी जंग से हुई, लेकिन कुछ देर बाद मुस्तफा अपनी सीट से खड़े हुए और नाहिब से कुछ कहने लगे। इस पर नबीह ने अपना जूता निकाला और इमाम की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच इमाम साहब ने कुर्सी से ही हमला कर दिया। बस फिर क्या था, कुर्सी के हमले से और बौखलाए वकील साहब ने इमाम को जूते से दे दनादन पीट डाला।
स्टूडियो में मौजूद एंकर ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घटना के बाद इमाम राशिद ने वहां रुकना ठीक नहीं समझा और स्टूडियो से निकल गए। बाद में वकील नबीह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इमाम राशिद पर 2011 में इसाइयों के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया।
बाद में शो के होस्ट मोहम्मद अल-घाती ने दर्शकों से इसके लिए माफी मांगी। घाती ने कहा, "मैंने सोचा भी नहीं था कि ऑन एयर हो रहे शो के दौरान ऐसा कुछ हो सकता है।"
शो के गेस्ट्स के बीच हुई मारपीट में प्रोडक्शन टीम का एक मेंबर घायल हो गया।
यहां देखें विडियो:
(विडियो साभार: यूट्यूब)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स