होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े न्‍यूज चैनल को दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम ने दिया करारा जवाब...

इस बड़े न्‍यूज चैनल को दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम ने दिया करारा जवाब...

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।। अंग्रेजी न्‍यूज चैनल टाइम्‍स नाउ (Times Now) द्वारा दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिनलैंड में टूर का मजा लेते हुए दिखाए जाने पर इन दिनों चारों ओर बवाल मचा हुआ है।  इस बारे में मनीष सिसोदिया ने टाइम्‍स नाउ पर जवाबी हमला बोला ह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।

अंग्रेजी न्‍यूज चैनल टाइम्‍स नाउ (Times Now) द्वारा दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिनलैंड में टूर का मजा लेते हुए दिखाए जाने पर इन दिनों चारों ओर बवाल मचा हुआ है।  इस बारे में मनीष सिसोदिया ने टाइम्‍स नाउ पर जवाबी हमला बोला है। सिसोदिया का कहना है कि टाइम्‍स नाउ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्‍वामी और उनके राजनीतिक आका मेरे खिलाफ दुष्‍प्रचार क्‍यों कर रहे हैं जबकि वे यहां पर पिकनिक मनाने नहीं बल्कि दिल्‍ली की शिक्षा व्‍यवस्‍था को और बेहतर करने के प्रयासों के तहत आए हैं।

सिसोदिया का कहना है, ‘दुनिया के दूसरे देशों से कुछ सीखना पाप नहीं है। बल्कि एजुकेशनल टूर को छुट्टियां बताना पाप है।’ इसके साथ ही सिसोदिया ने अरनब गोस्‍वामी को कुछ फोटो भेजते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनके (अरनब गोस्‍वामी) अंदर हिम्‍मत है तो वह जनता को यह पिक्‍चर दिखाएं और बताएं कि मैं तीन दिन से फिनलैंड में क्‍या कर रहा हूं।   सिसोदिया ने यह भी कहा है, ‘हमें फिनलैंड के एजुकेशन सिस्‍टम को काफी कुछ सीखने की जरूरत है जो पूरी दुनिया में सबसे अच्‍छा है। मैंने पिछले तीन दिनों में फिनलैंड में दर्जनों स्‍कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में जाकर यहां के एजुकेशन सिस्‍टम को समझने की कोशिश की है। इस दौरान मैं यहां के शिक्षा मंत्रालय के बड़े अधिकारियों, शिक्षाविदों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और बच्‍चों से मिला हूं ताकि यहां के सिस्‍टम को बेहतर तरीके से समझ सकूं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए हमने दिल्‍ली में बहुत काम किया है और अब हम यहां यह देखने आए हैं कि इसमें और क्‍या किया जा सकता है।’ इसके साथ ही सिसोदिया की ओर से यह भी कहा गया है कि यहां आकर मुझे यह देखकर काफी आश्‍चर्य हुआ कि अब तक हमारे एजुकेशन मिनिस्‍टरों ने इस दिशा में कितना कम काम किया है जबकि इसमें काफी कुछ किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 15 सितंबर को टाइम्स नाउ पर #AAPHaiAbroad ट्रेंड करवाया गया था। इसपर मनीष सिसोदिया की कुछ फोटोज और एक वीडियो भी ट्वीट किया गया था। इसमें दिखाया गया कि जहां दिल्ली डेंगू और चिकनगुनिया से परेशान है वहीं सिसोदिया फिनलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। इसके लिए टाइम्स नाउ ने एक पोल भी करवाया। उसमें पूछा गया था कि क्या सिसोदिया को जल्द से जल्द वापस नहीं आ जाना चाहिए ?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

15 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

15 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago