होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस बदलाव के साथ तैयार है नया 'मिन्ट' अखबार
अब इस बदलाव के साथ तैयार है नया 'मिन्ट' अखबार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 फरवरी, 2007 को लॉन्च होने के लगभग एक दशक के बाद एचटी मीडिया का बिजनेस दैनिक अखबार ‘मिन्ट’ ब्रॉडशीट में तब्दील हो गया है। एचटी मीडिया ने सोमवार को इसकी घोषणा कर दी है। एचटी मीडिया ने कहा, ‘भारत में बर्ल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
1 फरवरी, 2007 को लॉन्च होने के लगभग एक दशक के बाद एचटी मीडिया का बिजनेस दैनिक अखबार ‘मिन्ट’ ब्रॉडशीट में तब्दील हो गया है। एचटी मीडिया ने सोमवार को इसकी घोषणा कर दी है।
एचटी मीडिया ने कहा, ‘भारत में बर्लिनर प्रारुप से जाना जाने वाला एचटी मीडिया का दैनिक बिजनेस अखबार ‘मिन्ट’ अब पाठकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ब्रॉडशीट में बदलने जा रहा है।
हालांकि कंपनी का तर्क है कि पाठकों के बीच मिन्ट की बढ़ती मांग ही इसके बदलाव का मुख्य वजह है। कंपनी के मुताबिक, बढ़ती मांग की वजह से प्रतियों की संख्या भी बढ़ रही है और इस वजह से बिजनेस और इकनॉमी की खबरों को और ज्यादा प्रमुखता दी जा रही है। यहीं नहीं कंपनी के मुताबिक, मिन्ट का यह नया प्रारुप डिजिटल के लिए भी होगा।
एक्सचेंज4मीडिया से इस बदलाव के बारे बातचीत करते हुए मिन्ट के एडिटर सुकुमार रंगनाथन ने कहा, ‘हमारे लिए यह बदलाव प्रिंट बनाम डिजिटल नहीं है। बल्कि यह बदलाव पाठकों और मार्केट की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लाया गया है।’ उन्होंने कहा कि यह बदलाव पिछले कई दिनों से पाइपलाइन में था, क्योंकि इस तरह के प्रोजेक्ट में थोड़ा समय लगता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स