होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा की ये किताब हिंदी में हुई लॉन्च...
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा की ये किताब हिंदी में हुई लॉन्च...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दिवस यानी 14 सितंबर को नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा की जीवनी पर आधारित हिंदी किताब ‘द जेड फैक्टर-‘सही वक्त पर एक गलत व्यक्ति के रूप में मेरी जीवन यात्रा’
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दिवस यानी 14 सितंबर को नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा की जीवनी पर आधारित हिंदी किताब ‘द जेड फैक्टर-‘सही वक्त पर एक गलत व्यक्ति के रूप में मेरी जीवन यात्रा’ का लोकार्पण किया। यह किताब अग्रेजी भाषा में पहले से ही मौजूद है, लेकिन हिंदी भाषा में यह पहली बार लॉन्च हुई है।
यह किताब फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है और इस किताब की कीमत 250 रुपए है।
किताब के कुछ अंशः
यह 14 दिसंबर 1991 की बात है, जब मैं एंबिएंस विज्ञापन एजेंसी के अशोक कुरियन के साथ हॉन्गकॉन्ग में स्टार टीवी के ऑफिस में गया। वहां 10 से 12 वरिष्ठ और जूनियर अधिकारी व कर्मचारी बैठे थे। स्टार टीवी के प्रमुख रिचर्ड ली वहां नहीं थे, तो हम उनका इंतजार करने लगे। ऐसा लग रहा था मानो हम यहां किसी ऐसे राजा का इंतजार कर रहे थे जो आएगा और हमें आशीर्वाद देगा।
तभी अचानक रिचर्ड का आना हुआ और वो मेरे सामने बैठ गए, और कहा, ओके इंडियन चैनल…हिंदी चैनल…लेकिन भारत में इसके लिए पैसा कहां है? रिचर्ड का रवैया बेहद उखड़ा हुआ था। उन्होंने कहा, किसी संयुक्त उपक्रम में मेरी कोई इच्छा नहीं है। मुझे ऐसा लगा कि रिचर्ड ने पहले से ही इसके लिए अपना दिमाग बना लिया था कि ये प्रोजेक्ट किसी काम का नहीं है।
तो फिर मैने सीधे उनसे कहा, मि. ली अगर आप संयुक्त उपक्रम में रुचि नहीं रखते हैं तो क्या आप हमें सैटेलाईट (ट्रांसपोंडर) लीज पर दे सकते हैं?
इस पर ली ने कहा, कोई भी ट्रांसपोंडर 5 मिलियन प्रतिवर्ष से कम पर उपलब्ध नहीं है। मुझे इससे दूर रखने के लिए ये उनकी गर्वोक्ति थी।
मैने भी देर नहीं की और कहा, कोई बात नहीं, मैं आपको हर साल 5 मिलियन डॉलर दूंगा। यह फैसला मैने तत्क्षण किया था, मुझे इसके संभावित परिणामों के बारे में कुछ पता नहीं था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स