होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिमांशु तिवारी ने लॉन्च की नई न्यूज वेबसाइट
हिमांशु तिवारी ने लॉन्च की नई न्यूज वेबसाइट
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज वेबसाइट्स की दौड़ में अब एक नए न्यूज पोर्टल की एंट्री हुई है। सॉलि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूज एक्सप्रेस में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर करियर की शुरुआता करने वाले हिमांशु कुछ ही दिनों में बेहतर काम की बदौलत प्रबंधन द्वारा प्रड्यूसर पद पर प्रमोट कर दिए गए थे। हालांकि चैनल बंद हो जाने की वजह से सभी कर्मचारियों को एक बड़ा झटका लगा। फिर हिमांशु दैनिक जागरण, वन इंडिया और आर्यावर्त के साथ भी जुड़े रहे। हिमांशु ने वन इंडिया से नाता तोड़ा तो उन्होंने सॉलिड खबर नाम से एक नए पोर्टल को शुरू करने की योजना बनाई और इसे उन्होंने अंतिम रूप अपने मित्र अर्जुन वेदांत मिश्रा के जरिए दिया।
solidkhabar.com ने दावा किया है कि वह अपने पाठकों को वो परोसेगा जिससे वे प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होते हैं। वेबसाइट का दावा है कि वह एक नए नजरिए के साथ, क्वॉलिटी कंटेंट का भरोसा दिलाते हुए अपने पाठकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स