होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NewsX को मिला नया मैनेजिंग एडिटर...
NewsX को मिला नया मैनेजिंग एडिटर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘न्यूजX’ (NewsX) ने एक अहम नियुक्ति कर अपनी नेतृत्व करने वाली टीम बढ़ा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अपनी नई भूमिका में कुमार पर न्यूजरूम ऑपरेशंस को मैनेज करने की जिम्मेदारी होगी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उन्हें ऑउटपुट और इनपुट डेस्क संभालने का बहुत अधिक अनुभव है।
अपनी नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए कुमार ने कहा, ‘मैं न्यूजX फैमिली से जुड़कर बेहद खुश हूं लेकिन ऊर्जावान और जज्बे से भरे न्यूजरुम के साथ जुड़कर और भी ज्यादा खुश हूं। अपनी इस भूमिका के जरिए मुझे टीवी न्यूज के भविष्य को आकार देने का बेहतरीन मौका मिला है।’
बता दें कि कुमार एमआईटी मनीपाल यूनिवर्सिटी (MIT Manipal University) से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। मुख्यधारा की मीडिया में उतरने से पहले उन्होंने इंजीनियर के रूप में कुछ समय तक काम किया। हेक्टर ‘टाइम्स नाउ’ की लॉन्चिंग टीम के कोर टीम मेंबर थे। चैनल को नई ऊंचाई तक ले जाने में एडिटोरियल में उनकी अहम भूमिका रही है, क्योंकि वह ऑर्गनाइजेशन की न्यूज स्ट्रैटजी बनाने के साथ बिजनेस में भी कुशल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स