होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IB मंत्रालय द्वारा TV चैनल पर लगाए गए प्रतिबंध को HC ने बताया असंवै‍धानिक

IB मंत्रालय द्वारा TV चैनल पर लगाए गए प्रतिबंध को HC ने बताया असंवै‍धानिक

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने टीवी चैनल केयर वर्ल्‍ड (Care World) पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा लगाए गए एक हफ्ते के प्रतिबंध को असंवै‍धानिक बताया है। कोर्ट का कहना है कि सरकार ने आदेश देने से पूर्व इस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने टीवी चैनल केयर वर्ल्‍ड (Care World) पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा लगाए गए एक हफ्ते के प्रतिबंध को असंवै‍धानिक बताया है। कोर्ट का कहना है कि सरकार ने आदेश देने से पूर्व इस मामले का समुचित अध्‍ययन नहीं किया और न ही होमवर्क किया।

कोर्ट का कहना है कि सरकार ने इस टीवी चैनल के प्रसारण पर जो एक हफ्ते का प्रतिबंध लगाया था, वह पूरी तरह से असंवैधानिक है और उसमें न्‍याय के मूलभूत सिद्धांतों (elementary principles of natural justice) का उल्‍लंघन किया है।

न्‍यायमूर्ति एएस ओका का यह भी कहना है कि जब तक मामले का पूरी तरह निस्‍तारण नहीं हो जाता है तब तक चैनल पर प्रतिबंध के आदेश मामले में कोई कदम न उठाया जाए।

गौरतलब है कि इस चैनल का संचालन करने वाली कंपनी ‘सेवन स्‍टार सैटेलाइट प्राइवेट’ न्‍यायमूर्ति अनुजा प्रभ देसाई और एएस ओका की खंडपीट में याचिका लगाई थी। इस याचिका में चैनल ने मंत्रालय के दो नवंबर को दिए उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें 9 से 16 नवंबर के बीच चैनल का प्रसारण पूरी तरह रोकने के आदेश दिए थे। इन आदेशों में कहा गया था कि मंत्रालय की आंतरिक कमेटी (IMC) ने पाया है कि चैनल ने केबल टेलिविजन नेटवर्क रेगुलेशंस एक्‍ट का उल्‍लंघन किया है और एडल्‍ट कंटेंट दिखाया है। इस मामले में सुनवाई के बाद IMC द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन बाद में मंत्रालय के डायरेक्‍टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए थे।

चैनल के अधिवक्‍ता का कहना है कि इस मामले में सक्षम अथॉरिटी ने जुर्माना लगाने का भी निर्णय लिया था। उन्‍हें 26 जून 2015 को कारण बताओ नोटिस मिला था, जिस पर डायरेक्‍टर के हस्‍ताक्षर थे जबकि सिर्फ मंत्रालय को ही इस तरह के आदेश को जारी करने का अधिकार था। उनका कहना है कि आर्डर प्राप्‍त होने के बाद चार नवंबर को शो को ऑफ एयर (off-air) कर दिया गया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

22 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

23 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

8 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

7 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

23 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

7 hours ago