होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee न्यूज की रिपोर्टिंग से तिलमिलाया आतंकी हाफिज सईद, दी धमकी...

Zee न्यूज की रिपोर्टिंग से तिलमिलाया आतंकी हाफिज सईद, दी धमकी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकियों के 7 कैपों को तहस-नहस करके 38 आतंकियों का मौत के घाट उतार दिया, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई और पाकिस्तानी आतंकवादी सरगना हाफिज सईद ने भारतीय मीडिया और जी न्यूज का नाम लेते हुए उस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकियों के 7 कैपों को तहस-नहस करके 38 आतंकियों का मौत के घाट उतार दिया, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई और पाकिस्तानी आतंकवादी सरगना हाफिज सईद ने भारतीय मीडिया और जी न्यूज का नाम लेते हुए उसे सीधे सबक सिखाने की धमकी दी है। उसने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है ये हम भारतीय मीडिया और जी न्यूज को बताएंगे और यह भी दिखाएंगे कि पाकिस्तानी सेना कैसे सर्जिकल स्ट्राइक करती है।

जमात-उद-दावा का सरगना पीओके में आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के दो दिन बाद एक सभा को संबोधित कर रहा था।

ज़ी न्यूज के एकंर्स पर निशाना साधते हुए हाफिज ने कहा, 'ज़ी न्यूज के एंकर्स अपने स्टूडियो से दुनिया के सामने गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। असली सच्चाई क्या है, उन्हें जल्द पता चल जाएगा।'

धमकी के बाद जी न्यूज ने हिंदी पोर्टल पर लिखा है, ‘हमारी राष्ट्रवादी कवरेज से तंग आकर ज़ी न्यूज़ को सबक सिखाने की धमकी दी है। हाफिज़ सईद हमें ढूंढ रहा है और हम यहां उसका इंतज़ार कर रहे हैं। हमें लगता है कि हाफिज़ सईद ने ये धमकी सिर्फ हमें नहीं दी है बल्कि उन करोड़ों दर्शकों को भी दी है जो हर रोज़ हर ख़बर पर ज़ी न्यूज़ का साथ देते हैं। ज़ी न्यूज़ की संपादकीय नीति है कि हम किसी आतंकवादी को कभी प्लेटफॉर्म नहीं देते और हमेशा ये कोशिश करते हैं कि हाफिज़ सईद जैसे आतंकवादियों के ज़हरीले भाषणों का प्रसारण ना किया जाए।’

वहीं जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी ने कहा, ‘धमकी देने के बावजूद भी जी न्यूज पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चल रहे आतंकी कैम्प और आतंकी गतिविधियों कवरेज बिना डरे जारी रखेगा, साथ ही भारत के प्रति उनके दुर्भावनापूर्ण इरादे को भी दिखाना जारी रहेगा।’

सुधीर चौधरी ने आगे कहा, ‘हम उनकी धमकियों से नहीं डरते हैं और हम लगातार उन्हें एक्सपोज करते रहेंगे और तो और जी न्यूज इस तरह के खतरों से नहीं झुकेगा।’

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड व एस्सेल ग्रुप (ZEEL & Essel Group) के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा, ‘जी और जिंदगी को फिक्शन और नॉन-फिक्शन दोनों शो के लिए न तो पाकिस्तानी कंटेंट और न ही यहां से किसी भी कलाकारों की जरूरत है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान का समर्थन करना तब तक बंद कर देना चाहिए, जब तक भारत की धरती पर ये आतंक फैलाएंगे।’

बता दें कि जी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 70 तक हो सकती है। पाकिस्तान अब दुनिया की नजर से इस सर्जिकल ऑपरेशन को छिपाने के लिए आतंकवादियों की लाशों को वहीं दफना रहा है। साथ ही जी ने यह भी बताया था कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के थे।

जी न्यूज पिछले कुछ समय से कश्मीर पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग भी कर रहा है। इस रिपोर्टिंग में कश्मीरी लोगों की असलियत सामने आई है जबकि अलगाववादी और पत्थरबाज बेनकाब हुए हैं। जी न्यूज की रिपोर्ट्स से साफ हुआ है कि कश्मीर में हिंसा और अशांति के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है।

यहां देखें विडियो :

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

7 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

6 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

6 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago