होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोशल मीडिया पर सैन्य ऑपरेशन की तस्वीरें डाली तो खैर नहीं....

सोशल मीडिया पर सैन्य ऑपरेशन की तस्वीरें डाली तो खैर नहीं....

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सोशल मीडिया पर जो सुरक्षार्मी तस्वीर शेयर करते हैं, वे अब अलर्ट हो जाएं, क्योंकि सुरक्षाबलों के द्वारा स्मार्टफोन के अधिक प्रयोग को देखते हुए सरकार ने कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिशा-निर्देश के

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सोशल मीडिया पर जो सुरक्षार्मी तस्वीर शेयर करते हैं, वे अब अलर्ट हो जाएं, क्योंकि सुरक्षाबलों के द्वारा स्मार्टफोन के अधिक प्रयोग को देखते हुए सरकार ने कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इस दिशा-निर्देश के मुताबिक, सोशल मीडिया पर अब सेना और जवानों से संबंधित संवेदनशील तस्वीरें डालने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवानों को सोशल मीडिया पर सैन्य जानकारी, दस्तावेज, फोटो या विडियो साझा करने को लेकर सतर्क किया गया है।  इन नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

गृह मंत्रालय की यह एडवाइजरी एसएसबी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और एनएसजी समेत सभी केंद्रीय बलों के लिए जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है, 'यह जरूरी हो गया था कि सोशल मीडिया को लेकर संशोधित निर्देश जारी किए जाएं। दरअसल, पहले कई घटनाएं ऐसी सामने आई हैं जब सुरक्षा बलों के मोबाइल और कैमरे से ऑपरेशन या संवेदनशील मामलों की तस्वीरें या विडियो बिना आधिकारिक अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड की गई।'

नए नियमों में कहा गया है, 'किसी ऑपरेशन या इससे संबंधित फोटो, विडियो आदि आधिकारिक इस्तेमाल के लिए ही है। सोशल मीडिया पर अपलोड कर नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। उल्लंघन करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं, केंद्रीय बलों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इस निर्देश में खामी है। उनका कहना है कि कई ऑपरेशन राज्य पुलिस या सेना समेत अन्य एजेंसियां के सहयोग से भी होते हैं और ये दिशानिर्देश उन पर लागू नहीं होंते, इसलिए इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया मंचों पर सूचना उल्लंघन और मल्टीमीडिया के महत्वपूर्ण साझा की घटनाएं या मौके हो सकते हैं।

एनएसजी को छोड़कर सभी सीएपीएफ का अपना ट्विटर और फेसबुक हैंडल है और ये शीर्ष कमान से मंजूरी के बाद अपने अपने अधिकार क्षेत्र के बारे में सामान्य सूचनाएं देते रहते हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि इन बलों में 75 पर्सेंट से अधिक के पास स्मार्टफोन है, जिससे अच्छी तस्वीर और विडियो लिए जा सकते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

21 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

21 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

23 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

6 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

6 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

21 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

6 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

5 hours ago