होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दो साल बाद मीडिया में फिर लौटीं गीतिका दुबे, इस अखबार संग जुड़ीं...
दो साल बाद मीडिया में फिर लौटीं गीतिका दुबे, इस अखबार संग जुड़ीं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया से दो सालों तक दूर रहने वाली गीतिका दुबे ने एक बार फिर मीडिया में वापसी की है और हिंदी अखबार दैनिक जागरण के लखनऊ एडिशन के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर जुड़ गईं हैं। दो साल पहले भी वे जागरण ग्रुप के साथ उसके डिजिटल विंग (Dainikjagran.com)
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया से दो सालों तक दूर रहने वाली गीतिका दुबे ने एक बार फिर मीडिया में वापसी की है और हिंदी अखबार दैनिक जागरण के लखनऊ एडिशन के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर जुड़ गईं हैं। दो साल पहले भी वे जागरण ग्रुप के साथ उसके डिजिटल विंग (Dainikjagran.com) में हीं बतौर सीनियर सब एडिटर नोएडा में कार्यरत थीं। दरअसल उन्होंने 2 साल के लिए मीडिया से पारिवारिक कारणों के चलते अवकाश ले लिया था।
वेब और प्रिंट मीडिया में गीतिका को 7 सालों का अनुभव है। वे दैनिक जागरण के डिजिटल विंग के साथ मई, 2012 से अगस्त, 2014 तक बतौर सीनियर सब एडिटर रहीं और इससे पहले वे इसी ग्रुप के साथ प्रिंट माध्यम से जुड़ी हुईं थी। उन्होंने दैनिक जागरण अखबार में बतौर सब एडिटर अगस्त, 2009 से मई, 2012 तक काम किया। इससे पहले वे जून, 2008 से अगस्त, 2009 तक ‘आज समाज’ में कार्यरत थीं।
गीतिका ने मेरठ के सीसीएस यूनिवर्सिटी से साल 2008 में पत्रकारिता की मास्टर डिग्री ली।
समाचार4मीडिया की ओर से उन्हें नई पारी की शुभकामनाएं...समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स